फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   हत्या की गुत्थी सुलझाने में उलझी पुलिस

हत्या की गुत्थी सुलझाने में उलझी पुलिस

Thu, 21 Feb 2019 11:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Feb 2019 11:14 PM IST
विज्ञापन
हत्या की गुत्थी सुलझाने में उलझी पुलिस
जहानागंज। थाना क्षेत्र के भदया गांव के पास बुधवार की देर शाम गोली मारकर की गई क्लिनिक संचालक ओमनाथ पांडेय की हत्या की गुत्थी सुलझाने में पुलिस दूसरे दिन गुरुवार की शाम तक उलझी रही, लेकिन किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच सकी थी। घटना का कोई चश्मदीद गवाह न मिलने की वजह से गुत्थी सुलझाने में काफी परेशानी हो रही। पूछताछ के दौरान परिवारवालों की तरफ से भी कोई क्लू नहीं मिलने से मुश्किलें और बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

मेंहनगर थाना क्षेत्र के नई पलिया गांव निवासी ओमनाथ पांडेय पांच बेटियों के पिता थे। इनके चार बेटी की शादी हो चुकी है। छोटी बेटी की शादी तय किए थे। ओमनाथ जहानागंज थाने के कादीपुर बाजार में होम्योपैथ का क्लिनिक चलाते थे। बुधवार की देर शाम को बाजार से घर जाते समय भदया गांव के पास अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ दो गोली मारकर हत्या कर दी। जबकि तीसरी गोली इनके बाइक की टंकी पर लगी थी। जांच पड़ताल के दौरान मौके से तीन खोखा भी बरामद हुआ। घटना के संबंध में ओमनाथ के भाई चंद्रशेखर ने अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई। केस दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी। इस दौरान पुलिस को यह जानकारी नहीं हो सकी कि गोली मारने वाले कौन थे, कैसे थे और किस साधन से आए हुए थे। हत्यारोपियों की अब तक हुलिया नहीं पता चल सका है। ना ही परिवार के लोगों द्वारा ही किसी प्रकार की रंजिश बताया जा रहा। ओमनाथ के पास मौजूद सारे सामान भी पड़े हुए थे। ऐसे में लूट के लिए हत्या होने वाली बात भी नहीं लग रही। इस परिस्थिति में पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी है कि आखिर हत्या करने वाले कौन थे और किस लिए घटना को अंजाम दिए। हालांकि घटना के दूसरे दिन गुरुवार की शाम तक पुलिस इसका पता लगाने में उलझी हुई थी। सीओ सदर मो. अकमल खां ने बताया कि लूट के उद्देश्य से हत्या नहीं की गई है। घटना को क्यों अंजाम दिया गया। अंजाम देने वाले कौन हैं। इन सभी बातों की प्रमुखता से जांच पड़ताल की जा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed