फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   सेल्समैन से 39 हजार रुपये की लूट

सेल्समैन से 39 हजार रुपये की लूट

Fri, 14 Dec 2018 11:47 PM IST
Updated Fri, 14 Dec 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
सेल्समैन से 39 हजार रुपये की लूट
पल्हना। थाना क्षेत्र के असौसा पुलिया के पास गुरुवार की दोपहर एक बाइक पर सवार तीन बदमाश एक प्राइवेट कंपनी के सेल्समैन को तमंचा सटाकर उसके पास मौजूद 39 हजार रुपये, लैपटाप लूटकर फरार हो गए। पुलिस सेल्समैन की तहरीर के आधार पर अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश में जुटी हुई है। पीड़ित राजू कुमार पुत्र विजय संतकबीर नगर जिले के खलीलाबाद थाने के मटीहना गांव का ननिवासी है। वह देवगांव कोतवाली क्षेत्र के लालगंज बाजार में स्थित एक मकान को किराए पर लेकर रहता है। एक प्राइवेट कंपनी फाइनेंस कंपनी का सेल्समैन है। गुरुवार की दोपहर को राजू कुमार मेंहनगर क्षेत्र में वसुली के लिए गया हुआ था। दोपहर तक उसके पास कुल 38980 रुपये थे। इन रुपयों को लेकर वह अन्य क्षेत्र में तगादा करने जा रहा था। जैसे ही मेंहनगर थाना क्षेत्र के असौसा गांव के पुलिया के पास पहुंचा तो पीछे से एक बाइक पर सवार तीन बदमाश उसे ओवरटेक कर रोक लिया। बदमाश उसके कनपटी पर तमंचा सटाकर उसके पास मौजूद 38980 रुपये, लैपटाप लूटकर फरार हो गए। सीओ लालगंज सच्चिदानंद ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बदमाशों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed