फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   पुलिस से युवती का शव छीन लगाया जाम

पुलिस से युवती का शव छीन लगाया जाम

Mon, 29 Oct 2018 11:17 PM IST
Updated Mon, 29 Oct 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
पुलिस से युवती का शव छीन लगाया जाम
अतरौलिया। दो दिन पूर्व मायके से अतरौलिया थाना क्षेत्र के सघनपट्टी गांव में ससुराल आई युवती की रविवार की शाम संदिग्ध हाल में मौत हो गई। उसके गले पर रस्सी की निशान थे। मायके वाले थाने पहुंचे और दहेज हत्या का आरोप लगाया। पुलिस युवती की लाश लेकर रात करीब साढ़े नौ बजे थाने चली आई। रातभर थाने में जमे मायके वालों ने सोमवार की सुबह लाश को जबरी ले लिया और केसरी सिंह चौराहे पर रखकर आजमगढ़-लखनऊ हाईवे को जाम कर दिया। एसडीएम बूढनपुर इंद्रभान तिवारी सीओ के साथ मौके पर पहुंचे। कार्रवाई का आश्वासन देकर करीब तीन घंटे बाद जाम समाप्त कराया। पुलिस ने दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर पति और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के चुनकुनी गांव निवासी रामउजागिर राजभर की बेटी प्रियंका (24) की शादी 11 मई 2017 को अतरौलिया थाना क्षेत्र के सघनपट्टी गांव निवासी ओमप्रकाश राजभर के साथ हुई थी। प्रियंका के पिता का आरोप है कि शादी के करीब छह माह बीतने के बाद से ही प्रियंका के घर वाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। बीते छह माह से प्रियंका अपने मायके में ही थी। 27 अक्तूबर को ओमप्रकाश ससुराल गया और प्रियंका को विदा कराकर घर लाया। 28 अक्तूबर की शाम करीब चार बजे सूचना मिली कि प्रियंका की तबियत खराब है। पिता सहित अन्य लोग जब मौके पर पहुंचे, तो प्रियंका की मौत हो चुकी थी। उधर सीओ बूढनपुर रामजन्म ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर लाश पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दी गई है। पति ओमप्रकाश और ससुर रामशब्द को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि देवर अरविंद फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed