फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   नपं अध्यक्ष और सभासदों में ठनी, दी तहरीर

नपं अध्यक्ष और सभासदों में ठनी, दी तहरीर

Sat, 08 Sep 2018 11:48 PM IST
Updated Sat, 08 Sep 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
नपं अध्यक्ष और सभासदों में ठनी, दी तहरीर
अहरौला/अंबारी। नवगठित नगर पंचायत माहुल के वार्ड नंबर एक में नाली और सड़क निर्माण को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष और दो सभासदों के बीच ठन गई है। एक पक्ष कमीशन मांगने का आरोप लगा रहा, तो दूसरा पक्ष घटिया निर्माण कराने की बात कह रहा। दोनों तरफ से एक दूसरे के विरुद्ध धमकी देने का आरोप लगाते हुए शनिवार को अहरौला थाने में तहरीर दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इन दोनों के टकराव से वार्ड का विकास कार्य प्रभावित हो रहा है। अहरौला थाने में नगर पंचायत अध्यक्ष माहुल बदरे आलम की तरफ से दी गई तहरीर में वार्ड नंबर चार के सभासद पति प्रह्लाद और वार्ड नंबर आठ के सभासद खालिद को आरोपित किया है। बदरे आलम का आरोप है कि यह लोग गोलबंद होकर उनके साथ गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी है। इन दोनों सभासदों को होने वाले विकास कार्य में कमीशन चाहिए। जबकि हमने कमीशन देने से साफ इंकार कर दिया। इसी के चलते गुरुवार को हमारे साथ बदसलूकी करते हुए धमकी दी। वहीं सभासद पति प्रह्लाद और खालिद ने आरोप लगाया कि वार्ड नंबर एक में नाली का निर्माण और सड़क के इंटरलाकिंग का काम चल रहा। निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का प्रयोग किया जा रहा। सभासदों का आरोप है कि यहां का ठेका चेयरमैन के रिश्तेदार को दिया गया है। जो घटिया सामान का उपयोग कर रहा थे। गुरुवार को निर्माण कार्य रोकते समय भी ये लोग उनको भद्दी भद्दी गालियां दी। सभासदों की तरफ से चेयरमैन सहित अन्य के विरुद्ध केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी गई। सीओ बूढनपुर रामजन्म ने बताया कि दोनों पक्षों से तहरीर मिल चुकी है। रिपोर्ट अभी नहीं दर्ज है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed