{"_id":"5ae0c0c14f1c1b5f098b672e","slug":"131524678849-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक परिसर में फायरिंग होने से हडक़ंप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैंक परिसर में फायरिंग होने से हडक़ंप
Updated Wed, 25 Apr 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
रानी की सराय। थाना क्षेत्र के कोटिला बाजार में स्थित यूबीआई की शाखा में बुधवार की दोपहर द्वारा की गई मनबढ़ से बैंक परिसर में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और मामले की जांच पड़ताल करने में जुट गई। अभी तक फायरिंग करने वाले की पहचान नहीं हुई है।
सीओसिटी सच्चिदानंद ने बताया कि रानी की सराय थाना क्षेत्र के कोटिला बाजार में यूनियन बैंक की शाखा स्थित है। बुधवार की दोपहर बैंक में एक युवक पहुंचा। गार्ड ने युवक को संदिग्ध मान उससे पूछताछ करने लगा। इस दौरान कुछ अन्य लोग भी जुट गए और इनमें कहासुनी होने लगी। तभी किसी ने फायर कर दिया। हालांकि गोली किसी को लगी नहीं है। लेकिन बैंक परिसर में गोली चलने से वहां मौजूद लोगों में हडकंप मच गया। हालांकि कुछ देर बाद मामला शांत हो जाने पर स्थिति सामान्य हुई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। सीओ ने बताया कि घटना के संबंध में अभी कोई रिपोर्ट नहीं दर्ज है। पुलिस तहरीर मिलने का इंतजार कर रही है।