फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   बेहोशकर रुपया, मोबाइल और साड़ी की लूट

बेहोशकर रुपया, मोबाइल और साड़ी की लूट

Mon, 19 Mar 2018 11:32 PM IST
Updated Mon, 19 Mar 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
बेहोशकर रुपया, मोबाइल और साड़ी की लूट
मुबारकपुर। मुबारकपुर थाना क्षेत्र को पुरा सोफी गांव निवास रियाज अहमद ने रविवार को थाने में नशीला पदार्थ खिलाकर लूट करने वालों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें अज्ञात बदमाशों को आरोपित किया है। पीड़ित का आरोप है कि 14 मार्च को उसका बेटा शकेब बरेली जिले के बनारसी साड़ी की प्रदर्शनी से साड़ी बेचकर घर लौट रहा था। 15 मार्च की सुबह वह बस से रोडवेज उतरा। जहां खड़े दो युवकों ने शकेब से कहा कि वे लोग भी मुबारकपुर ही चल रहे हैं। उन दोनों ने शकेब को अपनी बाइक पर बैठा लिया। रास्ते में मुबारकपुर थाने के बम्हौर के पास चाय पीने के लिए बाइक रोके और चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर शकेब को पिलाकर बेहोश कर दिया। बदमाश शकेब के पास से दस हजार रुपये, मोबाइल और 29 बनारसी साड़ी लूटकर फरार हो गए। जबकि शकेब बेहोशी हाल में वहीं पर पड़ा रहा। सघन इलाज के बाद होश आने पर शकेब ने पूरा घटनाक्रम अपने घर वालों को बताया तो उसके पिता ने रविवार को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। सीओ सदर मो. अकमल खां ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed