{"_id":"5a0f24b24f1c1b6e468b4b28","slug":"131510941874-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की मौजूदगी में जीयनपुर चौक पर चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस की मौजूदगी में जीयनपुर चौक पर चोरी
Updated Fri, 17 Nov 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सगड़ी। जीयनपुर मुख्य चौक पर स्थित दवा की एक दुकान का ताला तोड़कर गुरुवार की रात चोर नगदी सहित 50 हजार रुपये का सामान चुरा लिया। शुक्रवार को घटना की जानकारी होने पर पीड़ित ने थाने में तहरीर दी। जिस स्थान पर यह चोरी हुई है। वहां 24 घंटे पुलिस की पीकेट तैनात रहती है। इस घटना से पूर्व एक नवंबर की रात चोर मुख्य चौक के पास स्थित इलेक्ट्रानिक सामानों की बड़ी दुकान का ताला तोड़कर लाखों का सामान चुरा ले गए। पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी फुटेज में कैद है। पुलिस की मौजूदगी वाले स्थान पर ताबड़तोड़ चोरी की घटनाएं होने से कस्बेवासियों में जहां आक्रोश है। वहीं लोग पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठा रहे हैं।
जीयनपुर कस्बा निवासी धीरेंद्र प्रजापति की मुख्य चौक के पास दवा की दुकान है। गुरुवार की रात चोर धीरेंद्र की दुकान का ताला तोड़कर भीतर घुसे और अंदर से 45 हजार रुपये नगद और पांच हजार रुपये मूल्य का सामान चुरा लिया। शुक्रवार की सुबह दूकान खोलने पहुंचे धीरेंद्र को घटना की जानकारी हुई तो थाने में तहरीर दी। इसीक्रम में एक नवंबर की रात जीयनपुर कस्बा निवासी कुंदन जायसवाल की इलेक्ट्रानिक सामानों की दुकान का ताला तोड़कर चोर भीतर घुसे और तीन लाख रुपये नगद और साढ़े तीन लाख रुपये मूल्य का टीवी. स्पेपलाइजर, इनवर्टर, बैट्री आदि सामान चुरा लिया। चोर जिस समय कुंदन की दुकान में घुसे और चोरी कर बाहर निकल रहे थे। वह पूरा घटनाक्रम दूकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद है। पीड़ित दूकानदार ने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध करा दिया। लेकिन पुलिस अब तक चोर को पकड़ नहीं पाई। सीओ सगड़ी सुधाकर सिंह ने बताया कि चोरी की रिपोर्ट दर्ज करने के लिए अभी तहरीर नहीं मिली है। पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है।