{"_id":"59c7fa7b4f1c1b27688b6455","slug":"131506278011-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साथी को छुड़ाने के लिए किन्नरों ने घेरा थाना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
साथी को छुड़ाने के लिए किन्नरों ने घेरा थाना
Updated Mon, 25 Sep 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़ (ब्यूरो)। शहर कोतवाली क्षेत्र के जुनैदगंज मुहल्ले में शनिवार की रात चोरी करते समय एक चोर को घर वालों ने रंगेहाथ पकड़ लिया और उसे कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। रविवार को पकड़े गए चोर को छुड़ाने के लिए काफी संख्या में हिजड़े पहुंच गए और थाने का घेराव करते हुए जल्द छोडने की जिद करने लगे। पुलिस के जांच कर कार्रवाई करने के आश्वासन पर सभी चले गए।
पीड़ित उमेश पुत्र रामकिसुन शहर कोतवाली क्षेत्र के सिकरौरा गांव का निवासी है। वह शहर के जुनैदगंज मुहल्ले में परिवार सहित रहता है। उमेश अखबार बांटने और पंचर बनाने की दूकान किया है। शनिवार की रात करीब एक बजे कोई चोर उमेश की दूकान में चोरी करने के उद्देश्य से घुसा। इसीबीच आहट मिलने पर उमेश की पत्नी ने उसे दबोच लिया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और चोर को अपने साथ लेकर कोतवाली चली आई। रविवार को इसकी जानकारी होने पर हिजड़ों का समुह कोतवाली पहुंचकर चोर को छोडने की जिद करने लगा। पुलिस के आश्वासन पर मामला शांत हो गया। सीओ नगर सच्चिदानंद ने बताया कि पकड़े गए चोर को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जा रहा। घटना के संबंध में अभी कोई रिपोर्ट नहीं दर्ज है।