फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   922 एकड़ भूमि को कराया मुक्त, 27 भूमाफियाओं पर दर्ज हुई एफआईआर

922 एकड़ भूमि को कराया मुक्त, 27 भूमाफियाओं पर दर्ज हुई एफआईआर

Mon, 18 Sep 2017 11:52 PM IST
Updated Mon, 18 Sep 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
922 एकड़ भूमि को कराया मुक्त, 27 भूमाफियाओं पर दर्ज हुई एफआईआर
आजमगढ़। एंटी टास्क फोर्स का गठन के बाद जिले में 2274 भूमाफिया प्रशासन द्वारा चिह्नित किए गए है। इनमें से प्रशासन 1914 भूमि माफियाओं के कब्जे से 922 एकड़ जमीन को खाली करा चुका है।
विज्ञापन

प्रदेश में योगी सरकार बनने से पूर्व जिले की 428.850 हेक्टेयर जमीन भूमाफियाओं के कब्जे में थी, जिन पर 2274 लोगों ने कब्जा जमा रखा था। जिसमें सदर तहसील में 253 भूमाफियाओं द्वारा 16.459 हेक्टेअर, सगड़ी तहसील में 304 भूमाफियाओं ने 25.147 हेक्टेअर, बूढ़नपुर में 136 भूमाफियाओं ने 6.914 हेक्टेअर, निजामाबाद के 306 भूमाफियाओं ने 7.500 हेक्टेअर, फूलपुर के 125 भूमाफियाओं ने 10.885 हेक्टेअर, लालगंज के 422 भूमाफियाओं ने 7.144 हेक्टेअर, मेंहनगर के 243 भूमाफियाओं ने 21.712 हेक्टेअर, मार्टीनगंज के 280 भूमाफियाओं ने 51.916 हेक्टेअर
विज्ञापन

और चकबंदी के 205 भूमाफियाओं ने 276.820 हेक्टअर जमीन पर कब्जा कर रखा था। अब तक प्रशासन द्वारा जिले में 1914 भूमाफियाओं के कब्जे से 401.856 हेक्टेअर यानि 922 एकड़ भूमि को खाली कराया जा चुका है। इस दौरान प्रशासन ने 27 भूमाफियाओं पर एफआईआर भी दर्ज कराई और 542 व्यक्तियों के खिलाफ धारा 67 के तहत वाद भी दाखिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



गंभीरवन में बड़े पैमाने पर हुई कार्रवाई
आजमगढ़। सदर तहसील के गंभीरवन में ताल, पोखरी, बाहा और गाड़ा की जमीन पर कुछ लोगों ने कब्जा जमा रखा था। प्रशासन ने ऐसे लोगों के कब्जे से 683.092 एकड़ जमीन को खाली कराया।



-सरकारी और गैर सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ अभियान जारी है। जिले में अब जितने लोगों को चिह्नित किया गया था। उनमें से ज्यादातर से जमीन को खाली करा लिया गया हे। जो बचे है जल्द ही उनसे भी जमीनों को खाली करा लिया जाएगा। जिले की एक-एक इंच भूमि को भूमाफियाओं के कब्जे से मुक्त कराने तक यह अभियान चलता रहेगा।
- चंद्रभूषण सिंह, जिलाधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed