फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   रेलवे स्टेशन से जहरखुरान गिरफ्तार, माल बरामद

रेलवे स्टेशन से जहरखुरान गिरफ्तार, माल बरामद

Sat, 29 Jul 2017 11:14 PM IST
Updated Sat, 29 Jul 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन से जहरखुरान गिरफ्तार, माल बरामद
रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के दौरान जीआरपी ने मुख्य गेट से जहरखुरानी करने वाले शातिर चोर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से नशीला पाउडर, जेवरात और नगदी बरामद हुई है। आरोपी ने पूछताछ में कई वारदातों को स्वीकार किया है। रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन पर बढ़ रही चोरी का वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए शनिवार तड़के तीन बजे जीआरपी स्टेशन परिसर में चेकिंग कर रही थी। इस दौरान थानाध्यक्ष जगदीश कुशवाहा को मुख्य गेट के पास सर्कुेलेटिंग एरिया में एक युवक संदिग्ध हालात में खड़ा दिखा। तलाशी लेने पर आरोपी से नशीला पाउडर, अंगूठी, एक जोड़ी बाली, चेन और पांच हजार रुपये की नगदी बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी हनुमान निषाद पुत्र निहोर निषाद निवासी शंभूपुर थाना अहरौला ने स्वीकार किया वो यात्रियों की नशीला पदार्थ खिलाकर लूटता है। आरोपी के आजमगढ़ और बलिया में पहले से मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी को गिरफ्तार उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed