फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   भेजी गई रिपोर्ट, कइयों पर गिर सकती है गाज

भेजी गई रिपोर्ट, कइयों पर गिर सकती है गाज

Sat, 15 Dec 2018 12:04 AM IST
Updated Sat, 15 Dec 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
भेजी गई रिपोर्ट, कइयों पर गिर सकती है गाज
आजमगढ़। जेल में निरुद्ध बदमाशों द्वारा जेल के भीतर धड़ल्ले से मोबाइल चलाने के मामले की सौंपी गई जांच को प्रभारी डीआईजी जेल गोरखपुर रेंज एके सिंह ने पूरी कर कार्रवाई के लिए एडीजी जेल को भेज दिया। डीआईजी जेल की तरफ से भेजी गई रिपोर्ट में जेल के भीतर बंदियों द्वारा मोबाइल चलाने के लिए जेल के कई अधिकारी और कर्मचारियों को जिम्मेदार ठहराया है। डीआईजी जेल की रिपोर्ट पर सही ढंग से कार्रवाई हुई तो जेल के कई अधिकारियों और कर्मचारियों पर जल्द ही गांज गिर सकती है। प्रभारी डीआईजी जेल गोरखपुर एके सिंह की रिपोर्ट के मुताबिक बगैर अधिकारी और कर्मचारियों की मिली भगत से जेल के भीतर मोबाइल का प्रवेश होना संभव नहीं है। क्योंकि जेल के भीतर प्रत्येक आने-जाने वालों की सघन तलाशी ली जाती है। जगह-जगह निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरा आदि भी लगा हुआ है। ऐसे में जेल के अंदर आने और जाने वाले प्रत्येक लोगों की गतिविधियां कैद होती हैं। ऐसे में जेल के भीतर मोबाइल का प्रवेश बगैर जेल के किसी अधिकारी या कर्मचारी के मिली भगत के नहीं हो सकता। बता दें कि जेल में निरुद्ध अपराधी जेल के भीतर से ही ना केवल मोबाइल के जरिए बाहर के लोगों को अपना संदेश या मैसेज देते हैं। बल्कि जेल के भीतर से ही लोगों को फोन कर रंगदारी मांगते हैं। जेल के भीतर से ही कई बदमाशों ने हत्या का खड्यंत्र रचकर कईयों की हत्या भी करवा चुके हैं। अमर उजाला ने अपने 11 नवंबर के अंक में इस मामले को प्रमुखता से उठाया था। खबर का संज्ञान लेते हुए दूसरे दिन एडीजी जेल प्रकाश चंद्र ने पूरे मामले की जांच महराजगंज जेल के वरिष्ठ जेल अधीक्षक/प्रभारी डीआईजी जेल एके सिंह को सौंपी थी। प्रभारी डीआईजी जेल अपनी जांच पूरी कर कार्रवाई के लिए रिपोर्ट एडीजी जेल को भेज दी है। प्रभारी डीआईजी जेल एके सिंह के मुताबिक जेल के भीतर बंदियों द्वारा मोबाइल चलाने के मामले में जेल के कई अधिकारी और कर्मचारी दोषी हैं। जांच रिपोर्ट भेजवा दी गई है। जो भी कार्रवाई होगी। वह एडीजी जेल की तरफ से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed