फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   अस्पताल प्रबंधन का पुतला फूंक जताया विरोध

अस्पताल प्रबंधन का पुतला फूंक जताया विरोध

Sun, 24 Jun 2018 11:32 PM IST
Updated Sun, 24 Jun 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल प्रबंधन का पुतला फूंक जताया विरोध
मृत मरीज का इलाज करने और विरोध पर परिजनों से मारपीट करने के मामले में शहर के लछिरामपुर स्थित हास्पिटल पर कार्रवाई न होने के विरोध में सामाजिक संगठन जागो युवा सेवा संस्थान, महिला मंडल और अभिभावक महासंघ ने संयुक्त रूप से रविवार को शारदा तिराहे पर अस्पताल प्रबंधक का पुतला फूंका। इस दौरान नारेबाजी कर कार्रवाई की मांग की गई।
विज्ञापन

जेवाईएसएस संयोजक विनीत सिंह रीशू ने कहा कि हॉस्पिटल द्वारा एक मरीज के साथ अत्यंत ही घृणित कार्य कर मानवीयता को शर्मसार किया गया है। पुलिस के साथ मारपीट करने के बाद भी जिला प्रशासन की ओर से कोई सख्त कदम नहीं उठाया गया। महिला मंडल की अध्यक्ष पूनम सिंह ने कहा कि उक्त अस्पताल में यह कोई पहली घटना नहीं है। जबसे हॉस्पिटल का संचालन हुआ है उसके बाद से यह लगभग 20वीं घटना है। प्रभाव के कारण प्रशासन मूक बधिर होकर अस्पताल प्रबंधन पर कुछ नहीं कर पाता, जो दुर्भाग्यपूर्ण हैं। अतरौलिया के एक परिजन के साथ भी ऐसी दुर्दांत घटना हुई जिससे की मानवता तार-तार हो गई। डॉक्टर के खिलाफ प्रशासन और स्वास्थ्य महकमा किसी प्रकार का कदम नहीं उठाया। गोविंद दुबे ने कहा कि जब चिकित्सक पर कार्रवाई नहीं होगी, हमारा प्रदर्शन जारी रहेगा। इसके बाद तीनों संगठनों ने संयुक्त रूप अस्पताल प्रबंधक का पुतला दहन किया। पुरुषोत्तम सिंह, भानु प्रताप सिंह, राकेश मौर्य, राजू सोनकर, अश्वनी सिंह, आलोक सिंह, रेखा श्रीवास्तव, सुमन सिह, ऋषभ राय, उमेश सिंह, सुमन सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed