फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   कपड़ा फाड़ कर खींच लिया फोटो, कर दिया वायरल

कपड़ा फाड़ कर खींच लिया फोटो, कर दिया वायरल

Sun, 21 Apr 2019 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2019 11:47 PM IST
विज्ञापन
कपड़ा फाड़ कर खींच लिया फोटो, कर दिया वायरल
आजमगढ़। एक युवती का कपड़ा फाड़ कर छेड़खानी करने और फिर फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर वायरल करने का मामला सामने आया है। इस बाबत पीड़ित युवती ने अहरौला थाने में एक युवक के खिलाफ नामजद मुकदमा पंजीकृत कराया है।
विज्ञापन

अहरौला थाने में दी तहरीर में अतरौलिया थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती ने बताया कि अहरौला के भकुही गांव निवासी सोहित पुत्र स्व. तुफानी निषाद ने उसके साथ छेड़खानी की। विरोध दिया तो सोहित ने जबरन उसके पकड़े फाड़ दिये और मोबाइल से फोटो बना लिया। अब सोहित उसकी फोटो सोशल मीडिया साइट फेसबुक पर वायरल कर रहा है। इसके साथ ही परिजनों को उक्त फोटो भेज रहा है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने सोहित के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन


नात रिश्तेदारों को अश्लील मैसेज भेजने का आरोप
आजमगढ़। देवगांव कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने तरवां थाना के सराय भाटी गांव निवासी दुर्गेश तिवारी पुत्र कपिलदेव तिवारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। तहरीर में उसने बताया कि उक्त युवक उस पर जबरन शादी करने का दबाव बना रहा है, जबकि उसकी शादी कहीं और तय हो चुकी है। एक दिन वह घर पर तमंचा लेकर आ गया और उसका मोबाइल तीन घंटे तक अपने कब्जे में लेकर मोबाइल से नात रिश्तेदारों के नंबर निकाल लिया। अब उन नंबरों पर अश्लील मैसेज भेज रहा है। ऐसा करने से मना करने पर वह जानमाल की धमकी दे रहा है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed