{"_id":"5c630818bdec220f12209892","slug":"11549994008-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व प्रमुख ने दी जान मारने की धमकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूर्व प्रमुख ने दी जान मारने की धमकी
विज्ञापन
आजमगढ़। तरवां थाने में दर्ज हत्या के एक मुकदमे में सुलह-समझौता न करने से नाराज फरार पूर्व ब्लाक प्रमुख अखंत प्रताप सिंह ने जान से मारने की धमकी दी है। ईनामी बदमाश की धमकी से भयभीय पीड़ित ने सोमवार को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। साथ ही जानमाल की सुरक्षा की मांग की है।
केस दर्ज कराने वाला बच्चेलाल यादव पुत्र सत्यदेव मेंहनगर थाना क्षेत्र के टोडरपुर गांव का निवासी है। पीड़ित के मुताबिक उसके भाई धनराज यादव वाराणसी का मशहूर ट्रांसपोर्टर था। वर्ष 2013 में तरवां थाना क्षेत्र के जमुवा गांव निवासी और तरवां ब्लाक के पूर्व ब्लाक प्रमुख अखंड प्रताप सिंह ने अपने साथियों को साथ मिलकर धनराज यादव की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के संबंध में अखंड आदि के विरुद्ध मेहनाजपुर थाने में केस दर्ज हुआ था। मुकदमे की सुनवाई कोर्ट में चल रही है। बच्चेलाल यादव के मुताबिक अखंड प्रताप सिंह इस मुकदमे में सुलह समझौता करने के लिए बच्चेलाल यादव को फोन किया। उसने जब सुलह करने से इंकार कर दिया तो जान से मारने की धमकी दी है। बच्चेलाल सोमवार को तरवां थाने में अखंड के विरुद्ध केस दर्ज कराई। साथ ही अपने जान की रक्षा की गुहार लगाई है। बता दें कि अखंड प्रताप सिंह वर्ष 2017 में पैरोल पर छूटकर जेल से बाहर निकला और अतरौलिया विधानसभा क्षेत्र से बसपा के टिकट पर विधायकी का चुनाव लड़ा। चुनाव हार जाने के बाद से ही वह फरार हैं। गिरफ्तारी न होने पर अखंड पर एसपी की तरफ से 25 हजार रुपये का इनाम घोषित है।