फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   कैंडल मार्च निकाल मुम्बई हमले के शहीदों को दी श्रद्घांजलि

कैंडल मार्च निकाल मुम्बई हमले के शहीदों को दी श्रद्घांजलि

Mon, 26 Nov 2018 11:08 PM IST
Updated Mon, 26 Nov 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
कैंडल मार्च निकाल मुम्बई हमले के शहीदों को दी श्रद्घांजलि
आजमगढ़। 26 नवंबर 2008 को मुम्बई में हुए आतंकी हमले की बरसी पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने सोमवार की शाम शहर में कैंडल मार्च निकाला। जो नगर के विभिन्न मार्गो से होते हुए रैदोपुर तिराहे पर पहुंच कर संपन्न हुई। इस दौरान जिला संगठन मंत्री आदित्य द्विवेदी ने कहाकि पाकिस्तान के आतंकी हरकतों की जितनी भी निंदा की जाए वह कम है। 26/11 की घटना पर मार्च में शामिल लोगों ने आक्रोश भी जताया और उस घटना में मारे गए लोगों को श्रद्घांजलि अर्पित किया। इस अवसर पर कृशानु गिरी, नीरज दूबे, डॉ. रवि सिंह, साकेत श्रीवास्तव, अनुराग, अमित, ऋषभ, गोपी, शिवम, विशाल, वैभव, अमर, संदीप, हिमांशु आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं टाइनी टाट्स स्कूल रैदोपुर के बच्चों ने सोमवार को मुंबई हमले की दसवीं बरसी पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित किया। साथ ही संविधान दिवस पर बाबा भीम राव अंबेडकर के कृतित्व और व्यक्तित्व पर विचार व्यक्त किए गए।प्रधानाचार्य नितिन गौड ने भी विस्तार से बच्चों को जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन राजीव सिंह ने किया। इस अवसर पर सोनी रस्तोगी, आकांक्षा सिंह, दीपक आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed