फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   युवती को अगवा कर सिवान में गैंगरेप, दो नामजद

युवती को अगवा कर सिवान में गैंगरेप, दो नामजद

Tue, 30 Oct 2018 11:37 PM IST
Updated Tue, 30 Oct 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
युवती को अगवा कर सिवान में गैंगरेप, दो नामजद
मेंहनगर। थाना क्षेत्र में सोमवार की रात शौच के लिए खेत गई युवती को अगवा कर दो युवकों ने सिवान में ले जाकर गैंगरेप किया और बेहोशी की हालत में उसे छोड़कर भाग गए । देर रात उसे खोजते हुए परिजन मौके पर पहुंचे और उसे घर लाए। मंगलवार को पीड़िता ने मेंहनगर थाने में दो युवकों के खिलाफ नामजद तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर उसे मेडिकल मुआयने के लिए महिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस को दी तहरीर में पीड़िता ने बताया कि सोमवार की रात लगभग साढ़े आठ बजे वह शौच के लिए खेत की तरफ गई हुई थी। इसी दौरान एक बाइक सवार दो युवकों ने उसे रास्ते में रोक लिया और असलहा सटाकर बाइक पर बैठा लिया। इसके बाद दोनों युवक उसे कुछ दूरी पर स्थित सिवान में ले गए और मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। इसके बाद दोनों ने बारी-बारी के साथ उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान पीड़िता ने आरोपियों को पहचान लिया। मुंह में कपड़ा भरा होने के चलते वह चीख-चिल्ला भी नहीं पाई और बेहोश हो गई। काफी देर तक जब युवती घर नहीं लौटी तो परिजन उसे खोजने निकले। देर रात युवती सिवान में बेहोश मिली। होश में आने पर युवती ने सारी दास्तान परिजनों को बताई। सुबह परिजन उसे लेकर थाने पर पहुंचे जहां मेंहनगर थाना क्षेत्र के चंद्रभानपुर गांव निवासी संजय कन्नौजिया पुत्र रूपचंद व महेंद्र विश्वकर्मा पुत्र मिठाई लाल के खिलाफ तहरीर दी गई। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। वहीं युवती को मेडिकल मुआयने के लिए जिला महिला अस्पताल भेज दिया गया है। थाना मेंहनगर के प्रभारी निरीक्षक प्रेम कुमार यादव ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है, नामजद युवकों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed