फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   चोरी की पांच बाइक के साथ दो चोर गिरफ्तार

चोरी की पांच बाइक के साथ दो चोर गिरफ्तार

Tue, 24 Jul 2018 12:53 AM IST
Updated Tue, 24 Jul 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
चोरी की पांच बाइक के साथ दो चोर गिरफ्तार
आजमगढ़। बरदह थाने की पुलिस रविवार की शाम सरायमोहन गांव में स्थित वादिलशाह बाबा मजार के पास से चोरी की बाइक बेचने जा रहे चोरी की दो बाइकों के साथ दो चोरों को गिरफ्तार कर लिया। इनकी निशानदेही पर तीन और बाइकें बरामद हुई। पुलिस गिरफ्तार चोरों के विरुद्ध केस दर्ज कर सोमवार को इन दोनों का चालान कर दी। पूछताछ के दौरान चोरों ने बताया कि क्षेत्र में घूमकर बाइक चोरी करते हैं। जिसे ग्राहक तलाशकर पांच से पंद्रह हजार रुपये में बेच देते थे।
विज्ञापन

एसपीसिटी सुभाष चंद्र गंगवार के मुताबिक गिरफ्तार चोरों में राजन यादव पुत्र विजयबहादुर बरदह थाना क्षेत्र के भीरा गांव निवासी और विशाल यादव पुत्र अमरबहादुर उर्फ निकाऊ इसी थाना क्षेत्र के सिसरेड़ी गांव का निवासी है। एसपीसिटी ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक बरदह संजय कुमार सिंह को रविवार की शाम मुखबिर के जरिए सूचना मिली की चोर चोरी की बाइक बेचने के लिए जा रहे हैं। इसके बाद प्रभारी निरीक्षक अपनी टीम के साथ बरदह थाना क्षेत्र के सरायमोहन गांव में स्थित वादिलशाह बाबा मजार के पास वाहन चेकिंग करने लगी। तभी दो अलग-अलग बाइक से यह दोनों गुजरे। पुलिस इन्हें रोककर वाहन की तलाशी ली तो यह कोई भी कागजात नहीं दिखा पाए। पूछताछ के दौरान इन्होंने बताया कि इनके पास से बरामद हुई बाइक चोरी की है। पुलिस दोनों को गिरफ्तार कर थाने ले गई। इन दोनों की निशानदेही पर तीन अन्य बाइकें बरामद की है। जिसे यह लोग चुराकर क्षेत्र के लोगों को पांच से पंद्रह हजार रुपये में बेच दिया था। एसपीसिटी ने बताया कि पुलिस चोरों के विरुद्ध केस दर्ज कर इन दोनों का चालान कर दी। इनसे हुई पूछताछ के आधार पर कुछ सदस्यों के नाम और पते की जानकारी हुई है। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed