फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   थानाध्यक्ष के खिलाफ लामबंद हुए वकील

थानाध्यक्ष के खिलाफ लामबंद हुए वकील

Thu, 12 Jul 2018 12:56 AM IST
Updated Thu, 12 Jul 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
थानाध्यक्ष के खिलाफ लामबंद हुए वकील
मार्टीनगंज (आजमगढ़)। थानाध्यक्ष दीदारगंज द्वारा वकीलों के साथ किये गये अभद्र व्यवहार पर तहसील बार एसोसिएशन आंदोलित हो गया है। वकीलों का आरोप है कि शेलेंद्र उर्फ धीरज कुमार सिंह मार्टीनगंज तहसील पर वकालत करते है, किसी मामले में वह एसओ से मिलने गये तो एसओ ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया। इस बात की जानकारी बुधवार को जब तहसील बार के अध्यक्ष पारसनाथ सिंह को हुई तो वे आपात बैठक बुला कर वकीलों के समक्ष सारी बात रखी। बैठक में एसओ दीदारगंज के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित करते हुए उनके स्थानांतरण की मांग की गई। बैठक के पश्चात एसओ के स्थानांतरण का प्रस्ताव नायब तहसीलदार के माध्यम से जिलाधिकारी को भेजा गया। इसके साथ ही 13 जुलाई तक न्यायिक कार्यों से विरत रहने का भी निर्णय वकीलों ने लिया। बैठक में प्रेमचंद, रामअजोर, राजेश, राशिद, गुलाब, राकेश, उमेश, निराला आदि वकील शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed