फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   ससुराल आए युवक ने जहर खाकर दी जान

ससुराल आए युवक ने जहर खाकर दी जान

Thu, 21 Jun 2018 11:52 PM IST
Updated Thu, 21 Jun 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
ससुराल आए युवक ने जहर खाकर दी जान
अहरौला (आजमगढ़)। थाना क्षेत्र के पाती गांव स्थित अपनी ससुराल आए युवक ने बुधवार की रात सल्फास खा लिया। तबियत खराब होने पर घर वालों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान गुरुवार की भोर में उसकी मौत हो गई। वह आर्थिक तंगी से काफी परेशान था। पुलिस ने उसकी लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। राजीव पांडेय (28) मुबारकपुर थाना क्षेत्र के खुझिया गांव का निवासी था। अहरौला थाना क्षेत्र के पाती गांव निवासी विंध्याचल पांडेय के घर उसकी ससुराल थी। वह वाराणसी में रहता था। व्यापार करने के चक्कर में बैंक सहित अन्य लोगों से काफी रुपये कर्ज ले चुका था। लोगों का कर्ज न चुका पाने की वजह से कर्जदार तगादा कर रहे थे। इस बात को लेकर वह काफी परेशान रह रहा था। राजीव मंगलवार को अहरौला थाना क्षेत्र के पाती गांव स्थित अपनी ससुराल आया। रात को वह भोजन करने के साथ ही जहरीली गोली सल्फास खा लिया। राजीव की तबियत खराब होने पर घर वालों को जानकारी हुई तो उसे भोर में सीएचसी अहरौला में भर्ती कराया गया। जहां उसने आर्थिक बोझ की वजह से जहर खाने की बात बताया। हालत खराब होने पर राजीव को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। एसओ अहरौला अयोध्या तिवारी ने बताया कि राजीव के मौत की सूचना मिली है। पर किन परिस्थितियों में मौत हुई है। इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। पता किया जा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed