{"_id":"5bd9fc7dbdec22696469b84b","slug":"111541012605-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट से नाराज एसपी ने थानाध्यक्ष को हटाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लूट से नाराज एसपी ने थानाध्यक्ष को हटाया
Updated Thu, 01 Nov 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। कंधरापुर थाना क्षेत्र के मंदुरी नहर के पास मंगलवार को बैंक मित्र से 4.10 लाख रुपये की लूट की वारदात से नाराज एसपी रविशंकर छवि ने एसओ कंधरापुर संदीप यादव को हटाकर डायल 100 का प्रभारी बना दिया। जबकि डायल 100 के प्रभारी रहे निरीक्षक बृजेश यादव को कंधरापुर थाने का नया प्रभारी नियुक्त किया। देर रात को चार्ज संभालने के बाद नवागत एसओ बैंक पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज खंगाला। इस दौरान कुछ संदिग्धों की पहचान हुई है। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है। बता दें कि कंधरापुर थाना क्षेत्र के भोर्रापुर गांव निवासी राजू यादव पुत्र सूयनाथ बैंक मित्र है। घर के पास चेवटा में वह दफ्तर खोल रखा है। जहां से ग्राहकों का रुपया उनके खाते में जमा कराता है। मंगलवार को राजू कप्तानगंज थाना क्षेत्र के जेहरापिपरी गांव के पास स्थित स्टेट बैंक की शाखा पहुंचा। अपने खाते से 4.10 लाख रुपये निकाला। रुपये लेकर राजू अपनी बाइक से लौट रहा था। जैसे ही वह मंदुरी नहर पर पहुंचा कि पीछे से एक बाइक पर सवार तीन बदमाश आए और तमंचा सटाकर 4.10 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। दिन दहाड़े हुई इतनी बड़ी लूट की वारदात से नाराज एसपी रविशंकर छवि ने कंधरापुर थाने के थानाध्यक्ष रहे संदीप यादव को हटा दिया। संदीप को डायल 100 का प्रभारी बना दिया। जबकि डायल 100 के प्रभारी निरीक्षक बृजेश यादव को कंधरापुर थाने का नया प्रभारी नियुक्त किया। एसपी सिटी कमलेश बहादुर ने बताया कि बैंक के सीसीटीवी फुटेज के जरिए कुछ संदिग्धों की पहचान हुई है। उनकी तलाश में पुलिस की कई टीमें लगाई गई है। जल्द ही कोई सफलता मिलने की उम्मीद हैं।
विज्ञापन