फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   नशे में धुत पोते ने दादी को मारी गोली

नशे में धुत पोते ने दादी को मारी गोली

Sun, 23 Sep 2018 11:38 PM IST
Updated Sun, 23 Sep 2018 11:38 PM IST
विज्ञापन
नशे में धुत पोते ने दादी को मारी गोली
सगड़ी। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के छतरपुर खुशहाल गांव में शनिवार की देर रात नशे में धुत पोते ने रिश्ते में लगने वाली दादी को गोली मार दी। कंधे में गोली लगने से महिला घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के संबंध में वृद्धा के देवर ने रिपोर्ट दर्ज कराकर तीन लोगों को आरोपित किया है। घायल महिला भगवंती देवी (65) पत्नी स्व. साधू यादव जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के छतरपुर खुशहाल गांव की रहने वाली है। भगवंती देवी पति की मौत के बाद अकेले रहती है। उसकी देखभाल अन्य लोग करते हैं। भगवंती के देवर दुखरन यादव ने बताया कि भगवंती देवी ने अपने हिस्से की जमीन कुछ दिन पूर्व गांव के एक व्यक्ति को बेच दी। जबकि उस जमीन पर रिश्ते में पोता लगने वाले अमरेंद्र यादव की नजर थी। अमरेंद्र को जब जमीन के बैनामे की सूचना हुई तो वह शनिवार की रात करीब दस बजे शराब के नशे में धुत होकर घर पहुंचा और तमंचे से सोते समय भगवंती देवी को गोली मार दी। गोली कंधे में लगने से वह घायल हो गई। घटना की सूचना मिलने पर डायल 100 की पुलिस पहुंची और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराई। जहां उसका इलाज चल रहा। घटना के संबंध में दुखरन ने रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें अमरेंद्र के अलावा रविंद्र यादव और रामबरन यादव को आरोपित किया है। पुलिस केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed