{"_id":"5b980912867a557fff72fcdc","slug":"111536690450-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला को पिस्टल सटाकर आभूषण लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला को पिस्टल सटाकर आभूषण लूटे
Updated Wed, 12 Sep 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
आजमगढ़। पुलिस से बेखौफ बदमाश सोमवार की शाम करीब चार बजे शहर के अति व्यस्ततम मुहल्लों में से एक शारदा तिराहा पर खड़ी कार में घुसे तीन बदमाश महिला को पिस्टल से भयभीत कर करीब एक लाख रुपये से अधिक मूल्य का आभूषण लूटकर फरार हो गए। घटना से भयभीत महिला बदमाशों के जाने के बाद शोर मचाई तो अन्य लोगों को जानकारी हुई। दिन दहाड़े हुई घटना से हड़कंप मच गया। पुलिस जब तक मौके पर पहुंचती की बदमाश फरार हो चुके थे। पुलिस बदमाशों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। घटना के संबंध में तहरीर दे दी गई है। अभी रिपोर्ट नहीं दर्ज है। पुलिस इसे संदिग्ध मान रही है। शहर में तमसा नदी के उस पार स्थित शारदा तिराहे पर कई बड़े शापिंग माल हैं। जहां खरीदारी करने वालों की अक्सर भीड़ लगी रहती है। नदी के एक तरफ एसपी दफ्तर, डीएम आफिस सहित अन्य महत्वपूर्ण विभागों के दफ्तर स्थित हैं तो दूसरे तरफ मंडलायुक्त कार्यालय सहित अन्य मंडल स्तर के अधिकारियों का आफिस है। जिसकी वजह से इस तिराहे से अक्सर अधिकारियों के वाहन भी गुजरते हैं। सिधारी मुहल्ला निवासी त्रिनेत्र श्रीवास्तव की मुहल्ले में ही पैथालॉजी है। सोमवार की शाम करीब चार बजे त्रिनेत्र की मां खरीदारी के लिए शारदा तिराहे पर गई हुई थी। इस दौरान महिला कार में बैठी हुई थी। जबकि साथ में मौजूद अन्य लोग कोई सामान खरीद रहे थे। इसीबीच तीन बदमाश कार के पास पहुंचे। दरवाजा खोलकर दो बदमाश महिला के अगल-बगल और तीसरे आगे की सीट पर बैठ गया। बदमाश महिला को पिस्टल सटाकर उसके पास मौजूद दोनों कान का बाला, चेन, तीन अंगूठी, दो मोबाइल आदि ले लिए और धमकी देते हुए कार से बाहर निकलकर फरार हो गए। एक लाख से अधिक के आभूषण आदि की लूट से हलाकान महिला के शोर मचाने पर लोगों को घटना की जानकारी हुई। दिन दहाड़े हुई घटना से लोग आक्रोशित हैं। वहीं पुलिस इस घटना को संदिग्ध मान रही।
महिला गायत्री परिवार से जुड़ी है और पूजा-पाठ कराती है। सोमवार को उससे मिलने वाले तीनों बदमाश भी अपने को गायत्री संस्था से जुड़े होने की बात कह उसे झांसे में लेकर सारा आभूषण लेने की बात पता चली है। घटना संदिग्ध लग रही है। जांच पड़ताल की जा रही। अभी तक रिपोर्ट नहीं दर्ज है। रमायन सिंह, प्रभारी निरीक्षक, सिधारी
विज्ञापन
महिला गायत्री परिवार से जुड़ी है और पूजा-पाठ कराती है। सोमवार को उससे मिलने वाले तीनों बदमाश भी अपने को गायत्री संस्था से जुड़े होने की बात कह उसे झांसे में लेकर सारा आभूषण लेने की बात पता चली है। घटना संदिग्ध लग रही है। जांच पड़ताल की जा रही। अभी तक रिपोर्ट नहीं दर्ज है। रमायन सिंह, प्रभारी निरीक्षक, सिधारी
विज्ञापन