फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   तीन दूकानों से नगदी सहित तीन लाख की चोरी

तीन दूकानों से नगदी सहित तीन लाख की चोरी

Tue, 14 Nov 2017 11:58 PM IST
Updated Tue, 14 Nov 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
तीन दूकानों से नगदी सहित तीन लाख की चोरी
सगड़ी/सरायमीर। जीयनपुर कस्बा और सरायमीर थाने के खरेवां मोड़ पर स्थित तीन दुकानों में सोमवार की रात नकब लगाकर भीतर घुसे चोर 70 हजार रुपये नगदी सहित तीन लाख रुपये मूल्य का सामान चुरा लिया। मंगलवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर पीड़ितों ने चोरी गए सामानों का मिलान कर थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सरायमीर थाने के खरेवां गांव निवासी मो. साजिद की बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान है। सोमवार की रात चोर नकब लगाकर 35 हजार रुपये नगदी सहित एक लाख रुपये मूल्य का सामान चुरा लिया। इसीक्रम में नगर पंचायत जीयनपुर के खानकाह बहरामपुर मुहल्ला निवासी विजय मद्धेशिया और महेंद्र मद्धेशिया की किराने और सूर्ती की दूकान है। सोमवार की रात चोर इन दोनों लोगों की दुकान में छत से नकब लगाकर भीतर घुस गए। चोर विजय की दुकान से 35 हजार रुपये नगद सहित दो लाख रुपये मूल्य का सामान और महेंद्र की दुकान से दो हजार रुपये चुरा लिया। मंगलवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर पीड़ितों ने थाने में तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed