{"_id":"5cd1cbb4bdec220785345cc2","slug":"101557253044-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोली से घायल नंदू की इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गोली से घायल नंदू की इलाज के दौरान मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अहरौला। थाने से चंद कदम दूर स्थित नगेंद्र मोदनवाल की दुकान पर चढ़कर सोमवार की सुबह साढ़े सात बजे बदमाशों की गोली से घायल हुए एक कामगार की इलाज के दौरान वाराणसी के प्राइवेट अस्पताल में मौत हो गई। जबकि दूसरा जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। पुलिस ने मृतक की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है। उधर घटना के संबंध में दो नामजद और एक अज्ञात बदमाश के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस उनकी तलाश में लगातार संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की। घटना के दूसरे दिन मंगलवार की शाम तक कोई सफलता नहीं मिल सकी।
अंबेडकर नगर जिले के जैतपुर थाने के बंदीपुर गांव निवासी नंदू सोनी (50) पुत्र जीयालाल भाई घनश्याम सोनी के साथ रहता था। नंदू अहरौला बाजार निवासी नगेंद्र मोदनवाल की दुकान पर कई साल से काम कर रहा ाि। वह अक्सर यहीं पर भोजन कर सो जाता था। रोज की तरह सोमवार की सुबह नंदू दुकान पर अपने सहयोगी आकाश मौर्य (18) पुत्र बृजभान के साथ दुकान की साफ-सफाई और भट्टी जलाने का काम कर रहा था। तभी एक बाइक पर सवार तीन लोग पहुंचे। बाइक पर मौजूद एक युवक उतरकर दुकान में घुस गया जबकि अन्य दो बाहर ही थे। दुकान में घुसे बदमाश ने पहले नगेंद्र मोदनवाल को पूछा। उसके न मिलने पर नंदू सोनी और आकाश मौर्य को गोली मार दी। पेट और हाथ में गोली लगने से दोनों घायल हो गए। दोनों का वाराणसी के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था जहां उपचार के दौरान नंदू की मौत हो गई। आकाश का अभी इलाज चल रहा है। नंदू छह भाइयों में पांचवें नंबर पर था और उसकी शादी नहीं हुई थी। वह अपने भाई घनश्याम सोनी के साथ रहता था। पांच भाइयों में उधर घटना के बाद पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान कर उनकी तलाश में लगातार संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दे रही है लेकिन अब तक कोई सफलता नहीं मिल सकी है। एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि बदमाशों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। जल्द ही इन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।