फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   जेल से फोन कर आरोपी दे रहा धमकी

जेल से फोन कर आरोपी दे रहा धमकी

Tue, 26 Feb 2019 11:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Feb 2019 11:34 PM IST
विज्ञापन
जेल से फोन कर आरोपी दे रहा धमकी
आजमगढ़। जेल में निरुद्ध अपराधी भीतर धड़ल्ले से फोन चलाते हुए ना केवल संबंधियों का हालचाल ले रहे, बल्कि उसी फोन से विपक्षियों को तरह-तरह की धमकी दे रहे हैं। ऐसा ही एक मामला मंगलवार को सरायमीर थाना क्षेत्र में सामने आया। जेल में निरुद्ध एक बदमाश अपने गांव की किशोरी को फोन कर मुकदमे में सुलह करने का दबाव बना रहा है। साथ ही सुलह न करने पर किशोरी सहित परिवार की हत्या करने की धमकी दे रहा। शिकायत मिलने पर एसपी ग्रामीण ने एसओ सरायमीर को आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर कार्रवाई का निर्देश दिया।
विज्ञापन

शिकायत करने वाली किशोरी सरायमीर थाना क्षेत्र की रहने वाली है। उसके मुताबिक गांव का रहने वाला राहुल यादव करीब दो वर्ष से शादी का झांसा देकर बलात्कार कर रहा था। शादी से इंकार करने पर किशोरी ने राह ल के विरुद्ध सरायमीर थाने में अगस्त 2018 में रिपोर्ट दर्ज कराई। तभी से आरोपी राहुल जेल में निरुद्ध है। 27 फरवरी 2019 को इस मुकदमे में पीड़िता की गवाही होनी है। पीड़िता का आरोप है कि उसकी गवाही होने की जानकारी मिलने पर आरोपी उसे जेल के भीतर से फोन कर मुकदमे में गवाही न करने का दवाब बना रहा। साथ ही धमकी दे रहा कि यदि मुकदमा नहीं उठाई तो तुम्हारे सहित परिवार के सदस्यों की हत्या कर दूंगा। जेल में निरुद्ध राहुल यादव के समर्थन में उसके परिवार के लोग और सरायमीर बाजार के रहने वाले कुछ अन्य लोग भी किशोरी और उसके घर वालों पर दवाब बनाते हुए धमकी दे रहे हैं। एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि एसओ सरायमीर को इस मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। पुलिस यह भी जांच रही कि क्या वाकई जेल के भीतर से फोन आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed