फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   जमीन के विवाद में खूनी संघर्ष, नौ घायल

जमीन के विवाद में खूनी संघर्ष, नौ घायल

Tue, 29 Jan 2019 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jan 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
जमीन के विवाद में खूनी संघर्ष, नौ घायल
लाटघाट। रौनापार थाने के अभनपट्टी (महाजी देवारा) गांव में जमीन और हैंडपंप के पानी को लेकर काफी दिनों से सुलग रहे विवाद में मंगलवार की सुबह दो पक्षों को बीच मारपीट हो गई। जिसमें जमकर लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले। इस दौरान एक पक्ष से तमंचे से फायरिंग की गई जो एक युवक के सिर को छीलते हुए निकली। जबकि लाठी-डंडा और धारदार हथियारों की चोट से दोनों तरफ से नौ लोग जख्मी हुए। घायलों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज हो रहा है।
विज्ञापन

गोली लगने से घायल युवक राहुल साहनी (22) है। जबकि लाठी-डंडा और धारदार हथियारों की चोट से राहुल के पक्ष के रंजीत साहनी (30), पंकज (20), किरन (23), रागिनी (15), पप्पू (12), नीरज (15), फूलबदन (45) तथा दूसरे पक्ष से विनोद साहनी (28) और रामाशीष साहनी (25) का नाम शामिल हैं। सभी रौनापार थाना क्षेत्र के अभनपट्टी (महाजी देवारा) गांव के निवासी हैं। दोनों पड़ोसी हैं। एक पक्ष के हैंडपंप का पानी दूसरे पक्ष के खेत में जाने से इनके बीच जमीन का विवाद उत्पन्न हुआ। इसी को लेकर पूर्व में भी इनके बीच कई बार मारपीट हुई। पंचायत के निर्णय के बाद हैंडपंप का पानी खेत में न जाए, इसके लिए राहुल ने करीब दो फीट ऊंची दीवार खड़ी कर दी। मंगलवार की सुबह विनोद साहनी आदि राहुल की दीवार तोड़ने लगे। जिसके विरोध पर मारपीट होने लगी। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और घायलों को क्षेत्रीय सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां मरहम पट्टी के बाद डाक्टर ने सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के बाद गांव में तनाव को देखते हुए फोर्स तैनात कर दी गई है। घटना के संबंध में अभी तक कोई रिपोर्ट नहीं दर्ज है। सीओ सगड़ी अजय कुमार यादव ने बताया कि तनाव को देखते हुए गांव में फोर्स तैनात कर दी गई है। घटना के संबंध में अभी कोई रिपोर्ट नहीं दर्ज है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

000
वायरल वीडियो की हो रही जांच
आजमगढ़। रौनापार थाना क्षेत्र के अभन पट्टी (महाजी देवारा) गांव में मंगलवार की सुबह दो पक्षों के बीच हुए संघर्ष के बाद पूरे घटनाक्रम का वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें एक व्यक्ति जमीन पर गिरा पड़ा है। जबकि दूसरा उसके हाथ में तमंचा रखकर भाग गया। हालांकि सच क्या है। इसकी जानकारी अभी तक नहीं हो सकी है। रौनापार थाने के कार्यवाहक प्रभारी आशुतोष मिश्रा ने बताया कि वायरल हुए वीडियो के सच का पता लगाया जा रहा है। अभी तक तमंचा बरामद नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed