फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   महिला अस्पताल में फिर हुई प्रसूता की मौत

महिला अस्पताल में फिर हुई प्रसूता की मौत

Sat, 06 Oct 2018 11:24 PM IST
Updated Sat, 06 Oct 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
महिला अस्पताल में फिर हुई प्रसूता की मौत
आजमगढ़। जिला महिला अस्पताल में प्रसूताओं की मौत एक मामला शांत नहीं होता की दूसरा हो जाता है। शनिवार को भी एक प्रसूता की अस्पताल में डिलेवरी के पूर्व ही मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल के डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। तहबरपुर थाना क्षेत्र के नैपुरा गांव निवासीनी 38 वर्षीया उषा पत्नी सुरेंद्र को डिलेवरी होनी थी। इसके लिए परिजन शुक्रवार को दिन में उसे जिला महिला अस्पताल लाकर भर्ती कराए। अस्पताल में महिला का इलाज शुरू हुआ। शनिवार की भोर में अचानक उसकी तबीयत ज्यादा बिगड़ी और जब तक डॉक्टर पहुंच कर देखते तब तक उसने दम तोड़ दिया। इस मामले में मृतका के पति सुरेंद्र का आरोप है कि रात भर उसकी पत्नी दर्द से छटपटाती रही, वह स्वयं कई बार डॉक्टर को बुलाने गया, लेकिन कोई डॉक्टर उसकी पत्नी को देखने के लिए नहीं आया। यदि समय से डॉक्टर उसकी पत्नी को देखते तो संभवत: उसकी मौत नहीं हुई होती। घटना के बाबत पूछे जाने पर प्रभारी सीएमएस डॉ. विनय सिंह यादव ने बताया कि महिला का पांचवा प्रसव था, बच्चे की मौत गर्भ में ही हो गई थी, इस लिए रात में जब उसकी हालत गंभीर हुई तो डॉक्टर को इतना समय नहीं मिल पाया कि महिला की जान बचा सके। उन्होंने महिला की मौत डॉक्टर की लापरवाही से नहीं बल्कि हर्टअटैक से होना बताया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed