फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   तालाब में डूबने से दो सगे भाईयों की मौत

तालाब में डूबने से दो सगे भाईयों की मौत

Fri, 05 Oct 2018 11:57 PM IST
Updated Fri, 05 Oct 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
तालाब में डूबने से दो सगे भाईयों की मौत
अंबारी। दीदारगंज थाना क्षेत्र के अरनौला गांव में शुक्रवार की सुबह तालाब से मछली पकड़ने गए दो सगे भाईयों की पानी में डूबने से मौत हो गई। दोनों एक दूसरे को बचाने के चक्कर में गहरे पानी में डूब गए। घटना की जानकारी होने पर परिवार के लोग भागकर मौके पर पहुंचेे। दोनों को बाहर निकालकर स्थानीय डाक्टर के यहां भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। परिवार के लोग बगैर पुलिस को सूचना दिए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। दो भाईयों की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। मृत मो. कासिफ (12) और नवाजिश (7) दीदारगंज थाना क्षेत्र के अरनौला गांव निवासी शाहनवाज के पुत्र थे। शुक्रवार को स्कूल की छुट्टी होने पर दोनों भाई गांव के तालाब से मछली पकड़ने गए हुए थे। इनके साथ गांव के अन्य लड़के भी मौजूद रहे। दोनों भाई तालाब के पानी में कटिया फेंककर मछली पकड़ने का इंतजार कर रहे थे। तभी नवाजिश की कटिया पानी के भीतर फंस गई। कटिया को बाहर निकालने के चक्कर में वह फिसलकर पानी में गिर गया और डूबने लगा। यह देख बड़ा भाई कासिफ उसे बचाने के चक्कर में पानी में उतरा और दोनों भाई डूबने लगे। दोनों भाईयों को गहरे पानी में डूबते देख वहां मौजूद अन्य लड़के भागकर गांव पहुंचे और घर वालों को बताया। वहां से परिवार के अलावा भारी संख्या में गांव के लोग भागकर मौके पर पहुंचे। ग्रामीण पानी से इन दोनों को बाहर निकालकर स्थानीय डाक्टर के यहां भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। शाहनवाज तीन बेटा और दो बेटियों का पिता था। दो बेटों की एक साथ मौत हो जाने से परिवार में कोहराम मचा है। कासिफ गांव के स्कूल में कक्षा चार में पढ़ता था। जबकि नवाजिस कक्षा एक में पढ़ता था। एसओ दीदारगंज राजकुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी उन्हें नहीं है, न ही किसी ने कोई सूचना ही दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed