फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   केस दर्ज कराने के लिए सिपाही ने मांगी रिश्वत

केस दर्ज कराने के लिए सिपाही ने मांगी रिश्वत

Fri, 15 Jun 2018 12:12 AM IST
Updated Fri, 15 Jun 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
केस दर्ज कराने के लिए सिपाही ने मांगी रिश्वत
अहरौला (आजमगढ़)। थाना क्षेत्र के बस्ती भुजबल गांव निवासी लक्ष्मी चौबे पुत्र रामलोचन गुरुवार को एसपी से मिलकर न्याय की गुहार लगाई। साथ ही शिकायती पत्र सौंपा। जिसमें पीड़ित का आरोप है कि आठ जून को उसका पड़ोसी बाग से आम तोड़ रहा था और पेड़ काट रहा था। यह देख उसकी पत्नी और बच्चों ने मना किया तो मनबढ़ तमंचा दिखाते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। घटना के संबंध में लक्ष्मी चौबे ने थाने में तहरीर दी, पर पुलिस की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई। बल्कि थाने पर तैनात एक सिपाही ने फोन कर केस दर्ज कराने के लिए रिश्वत मांगा। लक्ष्मी चौबे ने जब रिश्वत देने से इंकार कर दिया तो पुलिस उसका शांति भंग की धारा में चालान कर दी। लक्ष्मी चौबे ने पूरे मामले की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed