{"_id":"5ad786414f1c1ba0098b531d","slug":"101524074049-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शार्टसर्किट से लगी आग, 37 बीघा गेहूं जला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शार्टसर्किट से लगी आग, 37 बीघा गेहूं जला
Updated Wed, 18 Apr 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। रानी की सराय थाने के आंवक, चकीदी, निजामाबाद थाने के फरिहां, मुबारकपुर थाने के फखरुद्दीनपुर और जहानागंज थाने के घोड़सर विद्युत उपकेंद्र के पास बुधवार को शार्ट सर्किट से आग लगने से 37 बीघा गेहूं राख हो गया। घोड़सर उपकेंद्र की केबिल जल जाने से आपूर्ति ठप है।
बिंद्राबाजार संवाददाता के मुताबिक रानी की सराय क्षेत्र के आंवक और चकीदी गांव में बुधवार को चिंगारी से महमूद के खेत में गेहूं की फसल में आग लग गई। जिसमें 30 बीघा से अधिक फसल जल गई। पीड़ितों में महमूद, नदीम, रिजवाना पत्नी फिरोज, प्यारे, अशफाक, अल्ताफ खान, मुहम्मद इकराम आदि का नाम शामिल है। फरिहां संवाददाता के मुताबिक निजामाबाद थाने के फरिहां गांव में शार्टसर्किट से आग लगने से तीन बीघा गेहूं जल गया। सठियांव संवाददाता के अनुसार मुबारकपुर के फखरुद्दीनपुर गांव निवासी रेयाज, फैयाज, न्याज, सुल्तान आदि के खेत में आग लग गई। जिसमेें चार बीघा गेहूं् जल गया।