{"_id":"5ad783774f1c1b340a8b5370","slug":"101524073335-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विजलेंस टीम की छापेमारी में पकड़ी गई दो स्थानों पर बिजली चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विजलेंस टीम की छापेमारी में पकड़ी गई दो स्थानों पर बिजली चोरी
Updated Wed, 18 Apr 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। बिजली विभाग की विजलेंस टीम ने बुधवार को शहर के कोट और सिधारी क्षेत्र में छापेमारी की कार्रवाई कर दो स्थानों पर बिजली की चोरी पकड़ा। दोनों उपभोक्ताओं के खिलाफ टीम ने एफआईआर दर्ज कराने के लिए तहरीर दे दी है।
बिजली विभाग के विजलेंस टीम के इंस्पेक्टर उमेश कुमार के नेतृत्व में टीम ने बुधवार की सुबह सबसे पहले कोट मुहल्ले में लगे प्राइवेट मोबाइल कंपनी के टावर पर छापा मारा। यहां पर बिना कनेक्शन लिए बिजली का उपभोग होता पाया गया। जिस पर टीम ने अवैध कनेक्शन काटने के साथ ही टावर के टेक्नीशियन जयराम यादव और सर्किल इंचार्ज अबु फैज के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए शहर कोतवाली में तहरीर दे दी। इसके बाद टीम ने सिधारी स्थित एक आइसक्रीम फैक्ट्री पर मीटर से छेड़छाड़ पकड़ी। आइसक्रीम संचालक दिवाकर प्रजापति पुत्र सतीश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए सिधारी थाने पर तहरीर दी। टीम में एसडीओ मीटर अमर बहादुर सिंह के साथ ही विजलेंस के इंस्पेक्टर उमेश कुमार, मनोज कुमार, कांस्टेबल धर्मेंद्र, राकेश और मनोज शामिल रहे। वितरण खंड प्रथम के अधिशासी अभियंता चंद्रेश कुमार उपाध्याय ने बताया कि विद्युत चोरी पर लगाम लगाने के लिए विजलेंस टीम को सक्रिय कर दिया गया है। शहर क्षेत्र में एक मोबाइल टावर और एक आइसक्रीम फैक्ट्री पर बिजली चोरी पकड़ी गई है। दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की कवायद की जा रही है।