फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   अज्ञात वाहन से कुचलकर किसान की मौत

अज्ञात वाहन से कुचलकर किसान की मौत

Tue, 13 Mar 2018 11:44 PM IST
Updated Tue, 13 Mar 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
अज्ञात वाहन से कुचलकर किसान की मौत
ठेकमा/बलरामपुर। बरदह थाना क्षेत्र के कुढ़िहार गांव में सोमवार की रात एक किसान अज्ञात वाहन से कुचलकर मर गया। पुलिस ने उसकी लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। अन्य घटनाओं में महिला और किशोर घायल हो गए।
विज्ञापन

बरदह थाने के कुढ़िहर गांव निवासी शोभनाथ (50) पेशे से किसान था। वह दो बेटी और चार बेटों का पिता था। उसके बड़ी बेटी की आगामी अप्रैल माह में शादी होनी है। सोमवार की रात करीब 11 बजे शोभनाथ घर के पास सड़क पार कर लघुशंका करने गया था। लौटते समय अज्ञात वाहन से कुचलकर घायल हो गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। इसीक्रम में निजामाबाद थाना क्षेत्र के बड़ागांव हुसामपुर गांव निवासी आकाश (17) पुत्र सुभाष मंगलवार को अपनी बाइक से कहीं जा रहा था। रास्ते में उसकी बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई और वह घायल हो गया। वहीं बिलरियागंज थाना क्षेत्र के धौरहरा गांव निवासी लाली देवी (30) पत्नी दिनेश मंगलवार को पति के साथ बाइक पर बैठकर कहीं जा रही थी। रास्ते में अनियंत्रित ट्रक से टक्कर से लाली देवी बाइक से गिर कर घायल हो गई। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed