फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   बाइक न मिलने पर पति ने रचाया दूसरा ब्याह

बाइक न मिलने पर पति ने रचाया दूसरा ब्याह

Wed, 07 Mar 2018 11:44 PM IST
Updated Wed, 07 Mar 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
बाइक न मिलने पर पति ने रचाया दूसरा ब्याह
आजमगढ़। जहानागंज थाने में बुधवार को दहेज प्रताडना का मुकदमा दर्ज किया गया। जिसमें पीड़िता ने पति पर दहेज में बाइक न मिलने पर प्रताड़ित करने और दूसरा व्याह कर लेने का आरोप लगाया। पीड़िता ने पति समेत परिवार के छह लोगों को नामजद किया है।
विज्ञापन

कप्तानगंज थाना क्षेत्र के लखनुपुर गांव निवासी पलटू यादव ने अपनी पुत्री सोनी यादव का विवाह जहानागंज थाना क्षेत्र के शमसुद्दीनपुर मठिया गांव निवासी सुभाष यादव पुत्र स्व. जमुना के साथ किया था। सोनी का आरोप है कि पति समेत परिवार के लोग विवाह के बाद से ही उसे दहेज में बाइक न मिलने पर प्रताड़ित किया जाने लगा था। अक्सर ही उसके साथ मारपीट की जाती थी। हद तो तब हो गई जब पति सुभाष ने गुपचुप तरीके से दूसरा विवाह भी कर लिया। पीड़िता की तहरीर मुबारकपुर थाना पुलिस ने पति सुभाष समेत परिवार के छह सदस्यों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। इसी क्रम में मुबारकपुर थाना क्षेत्र के पुरानी बस्ती निवासीनी कैशरजहां पत्नी स्व. उमर ने मंगलवार को मुबारकपुर थाने में छह के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया। पुलिस की दी तहरीर में कैशरजहां ने बताया कि उसने अपनी पुत्री की शदी गोरखपुर जिले के गगहा थाना अंतर्गत गजपुर गांव निवासी मो. शकील पुत्र अब्दुल हक से तय किया था। शकील और उसके परिवार वाले दहेज में सोने की चेन और पचास हजार रुपये नकद की मांग कर रहे थे। उसने जब चेन व नकदी न दे पाने की बात कही तो उक्त लोगों ने शादी से ही इंकार कर दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने छह के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed