फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   सक्रिय है बैंक में चोरी करने वाला गिरोह

सक्रिय है बैंक में चोरी करने वाला गिरोह

Mon, 08 Jan 2018 11:57 PM IST
Updated Mon, 08 Jan 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
सक्रिय है बैंक में चोरी करने वाला गिरोह
आजमगढ़। अतरौलिया थाना क्षेत्र के बूढ़नपुर मुख्य चौक पर स्टेट बैंक आफ इंडिया की शाखा स्थित है। चोरों ने इस बैंक में नकब लगा चोरी का प्रयास किया। चोरी के प्रयास की जानकारी रविवार की सुबह गांव वालों के जरिए हुई। पुलिस अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच कर रही है। हाल ही में हुई चोरी की दोनों घटनाओं से पता चला है कि बैंक में चोरी करने वाला कोई गिरोह सक्रिय है। कार सहित अन्य साधनों से चलने वाले इस गिरोह के सदस्यों को पास गैस कटर, लोहा काटने की आरी, पेचकस आदि मौजूद हैं। पुलिस इस गिरोह के संबंध में मऊ और बलिया जिले में हुई इस प्रकार की घटनाओं के आधार पर कह रही है। चोरी की घटनाओं को रोकने और गिरोह के सदस्यों को पकडने के लिए एसपी ने रात में गश्त बढ़ाने और संदिग्धों की तलाशी लेने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

बैंक में चोरी करने वाला कोई बाहरी गिरोह जिले में सक्रिय है। इनके पास गैस कटर आदि सामान मौजूद है। कार से चलने वाले इस गिरोह के सदस्य पूर्व में बलिया और मऊ जिले में इस प्रकार की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। जिले में रात में पुलिस की गश्त बढ़ाने और संदिग्धों की तलाशी लेने का निर्देश दिया गया है। - अजय कुमार साहनी, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed