{"_id":"59c6aea04f1c1b20688b63a5","slug":"101506193056-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्याय के लिए दर-दर की खा रहा ठोंकर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
न्याय के लिए दर-दर की खा रहा ठोंकर
Updated Sun, 24 Sep 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। सरायमीर थाना क्षेत्र के राजापुर सिकरौर गांव निवासी युवक की खाड़ी देश कुवैत में संदिग्ध मौत हो जाने के बाद उसका बड़ा भाई मामले की जांच के लिए प्रधानमंत्री, विदेश मंत्री, मुख्यमंत्री सहित अन्य अधिकारी और नेताओं के यहां गुहार लगाकर थक गया। लेकिन अब तक जांच नहीं शुरू हो सकी। पीड़ित भाई न्याय के लिए दर-दर की ठोंकरे खा रहा है।
पीड़ित संजय विश्वकर्मा सरायमीर थाने के राजापुर सिकरौर गांव का निवासी है। संजय के मुताबिक भाई राजेश (30) को उनका पड़ोसी 18 अप्रैल 2015 में खाड़ी देश कुबैत में नौकरी दिलाने ले गया। 5 मई 2015 को राजेश की संदिग्धाहाल में मौत हो गई। करीब दो माह बाद राजेश की लाश जब घर पहुंची तो उसके गले पर चोट के निशान और जीभ बाहर निकली थी। इस पर लोगों ने हत्या का शक जाहिर किया। तभी से संजय पूरे घटनाक्रम की जांच कर दोषी के विरुद्ध कार्रवाई के लिए प्रधानमंत्री, विदेश मंत्री, मुख्यमंत्री, डीएम, एसपी, एसओ समेत अन्य को शिकायती पत्र दिया। पर कहीं से न्याय की उम्मीद नहीं दिख रही है।