{"_id":"59bebb594f1c1b25688b51b5","slug":"101505672025-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोपालगंज बाजार में शाम को तड़तड़ाई गोली, दो घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गोपालगंज बाजार में शाम को तड़तड़ाई गोली, दो घायल
Updated Sun, 17 Sep 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अहरौला। थाना क्षेत्र के गोपालगंज बाजार में आटोरिक्शा का नंबर लगाने को लेकर उत्पन्न विवाद में रविवार की शाम दो पक्षों के लोग आमने-सामने हो गए। इनके बीच चली गोली में दो लोग घायल हो गए। भीड़भाड़ वाले इलाके में अफरातफरी मच गई। दूकानें बंद हो गईं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलने पर अहरौला और कप्तानगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन मौके पर कोई नहीं मिला।
घायलों में संदीप शर्मा (30) पुत्र रामनयन कप्तानगंज थाना क्षेत्र के टहर किसुनदेवपुर गांव का निवासी है। उसका गोपालगंज बाजार में सैलून है। जबकि दूसरा घायल विनय सिंह (28) अहरौला थाना क्षेत्र के भेदौरा गांव का रहने वाला है। बताया जाता है कि क्षेत्र के दो लोग अपना आटोरिक्शा चलवाते हैं। गोपालगंज बाजार में आटोरिक्शा का नंबर लगाने को लेकर इनमें कई दिनों से विवाद चल रहा था। रविवार की सुबह एक पक्ष का एक अधेड़ संदीप की दूकान पर दाढ़ी बनवा रहा था। तभी दूसरे पक्ष के लोग पहुंचे और पीटकर घायल कर दिया। इसके बाद अधेड़ पक्ष के लोग दूसरे पक्ष के लोगों की तलाश में जुट गए। शाम करीब छह बजे दोनों पक्ष हथियारों से लैस होकर गोपालगंज बाजार में पहुंचे और दोनों तरफ से फायरिंग हुई। इस दौरान पैर में छर्रा लगने से संदीप घायल हो गया। जबकि विनय के सिर और पैर में गोली लगी है। दूकानदार धड़ाधड़ दूकान का शटर गिराकर भाग गए। थोड़े ही देर में पूरी बाजार खाली हो गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। मनबढ़ फरार हो गए। जबकि घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया गया है। घटना के संबंध में अभी कोई रिपोर्ट नहीं दर्ज है। पुलिस आरोपियों की पहचान करने में जुटी हुई है।