{"_id":"59bc168f4f1c1b36688b4d61","slug":"101505498767-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आबकारी विभाग की छापेमारी से हड़कंप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आबकारी विभाग की छापेमारी से हड़कंप
Updated Fri, 15 Sep 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। आबकारी विभाग की टीम शुक्रवार को पवई, मुबारकपुर और जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक गांव में अवैध शराब के कारोबार में लिप्त लोगों के घर दबिश दी। इस दौरान अंग्रेजी और देशी शराब के साथ महिला सहित छह आरोपी पकड़े गए। आबकारी विभाग की टीम ने शराब तस्करों के विरुद्ध संबंधित थाने में केस दर्ज कराई।
जिला आबाकारी अधिकारी सूदर्शन सिंह ने बताया कि शुक्रवार को आबकारी विभाग की टीम पवई थाना क्षेत्र के खैरुद्दीनपुर गांव निवासी संदीप यादव के गांव में दबिश देकर उसे गिरफ्तार की। प्रदीप की तलाशी लेने पर उसके पास से 25 शीशी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। जबकि जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के भरौली गांव निवासी रामधनी चौहान के यहां छापेमारी कर चाल लीटर कच्ची शराब बरामद किया गया। इसी गांव के चार अन्य आरोपियों के घर से 25 लीटर शराब बरामद हुई। जबकि आरोपी फरार हो गए। यहां के बाद टीम मुबारकपुर थाना क्षेत्र के टुनटुन मोड़ पर स्थित ईंट भट्ठे पर छापेमारी मंत्री पत्नी रंजीत और सरस्वती पत्नी रामचंद्र को पकड़कर इनके कब्जे से 15 लीटर कच्ची शराब बरामद किया। जिला आबकारी अधिकारी सूदर्शन सिंह ने बताया कि शराब जब्त कर लिया गया। दोषियों के विरुद्ध संबंधित थाने में केस दर्ज कराकर आरोपी पुलिस को सौंप दिया गया।