फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   नदी में गिरा डंफर, चालक घायल

नदी में गिरा डंफर, चालक घायल

Fri, 07 Jul 2017 12:23 AM IST
Updated Fri, 07 Jul 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
नदी में गिरा डंफर, चालक घायल
लालगंज (ब्यूरो)। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के रेतवा चंद्रभानपुर गांव में स्थित बेसो नदी पुल की रेलिंग तोड़ते हुए गुरुवार की सुबह डंपर नदी में गिर गया। इसमें चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से चालक को बाहर निकालकर उसे सीएचसी लालगंज में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

घायल चालक रामबहादुर प्रजापति (44) गंभीरपुर थाना क्षेत्र के बालपुर चकिया गांव का निवासी है। वह डंपर चलाता है। लालगंज बाजार के पास नेशनल हाईवे का निर्माण चल रहा है। सड़क निर्माण में प्रयोग की जाने वाली छोटी गिट्टी डंपर पर लादकर रामबहादुर लालगंज जा रहा था। रास्ते में रेतवा चंद्रभानपुर गांव में बेसो नदी पुल की रेलिंग तोड़ते हुए डंपर नदी में पलट गया। इसमें दबकर चालक घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से चालक रामबहादुर को बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed