{"_id":"ed633750dc49b82a2248aa85fe1ebd32","slug":"1-43-lakh-bogus-annexed-times-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी काल से हड़प लिया 1.43 लाख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फर्जी काल से हड़प लिया 1.43 लाख
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Wed, 25 Mar 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोबाइल पर फर्जी काल के झांसे में आकर 1.43 लाख रुपए गंवाने वाली महिला ने मंगलवार को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें पीड़िता ने बलिया जिले की एक युवती को आरोपित किया है। आरोपी युवती के नाम से मौजूद बैंक के खाते में पीड़िता ने रुपया जमा किया था। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन में जुटी है।
बताते चले कि रिपोर्ट दर्ज कराने वाली जैतून निशा मुबारकपुर कस्बा निवासी मुमताज की पत्नी है। पीड़िता ने बताया कि सात मार्च को उसके मोबाइल पर एक फोन आया था। इसमें उसे बताया गया कि रुपया मिलने वाला है। इसके लिए आपको 500 रुपये जमा करके रजिस्ट्रेशन कराना होगा।
फोन करने वाली के बताए गए खाता संख्या में उसने रुपया जमा कर दिया। बाद में फिर उसी नंबर से फोन आया। इसमें विभिन्न किश्तों में उससे 1.43 लाख रुपया जमा करवाया गया। इसके बाद रुपया नहीं मिला। इस दौरान पीड़िता ने उक्त नंबर पर संपर्क किया तो वह बंद मिला। जालसाजों ने यह खेल तीन में किया।
विज्ञापन
नंबर बंद होने पर जैतून निशा परेशान हो गई। वह उक्त खाते के बारे में जानकारी की तो पता चला कि खाता बलिया जिले के फेफना थाना क्षेत्र की नई बस्ती निवासी यशोदा पुत्री राजेंद्र के नाम से खोला गया है। इसके अलावा जिस नंबर से फोन आया, वह भी इसी नाम से रजिस्टर्ड है। इस आधार पर जैतून ने यशोदा पुत्री राजेंद्र के विरुद्ध मंगलवार को मुबारकपुर थाने में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई।
पैसा निकालते समय जालसाज धरा गया ः फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के अंबारी स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की शाखा से बुधवार को दूसरे के खाते से पैसा निकालते समय एक जालसाज को शाखा प्रबंधक ने पकड़ा। उसे प्रबंधक ने अंबारी पुलिस चौकी के हवाले कर दिया। पुलिस ने जालसाज का चालान कर जेल भेज दिया।
बताते चले कि अंबारी निवासी शिवपूजन मौर्या पुत्र रामअवध के खाते से कुछ महीने पहले दो बार पैसा निकाला गया था। जालसाज द्वारा एक बार आठ हजार और एक बार 20 हजार रुपये फर्जी हस्ताक्षर कर निकाला गया। शिवपूजन ने इसकी शिकायत शाखा प्रबंधक से की। इसे संज्ञान में लेते हुए शाखा प्रबंधक दिवाकर मांझी ने शिवपूजन मौर्या का खाता बंद कर दिया।
बुधवार को वह व्यक्ति तीसरी बार पैसा निकालने के लिए बैंक पहुंचा। उसने 76 रुपये जमाकर डुप्लीकेट पासबुक लिया और फर्जी हस्ताक्षर कर 10 हजार रुपये निकालने की कोशिश की। जैसे ही उक्त व्यक्ति ने चेकबुक भरकर पैसा निकालने के लिए जमा किया, वैसे ही बैंक मैनेजर के इशारे पर बैंककर्मियों ने उसे पकड़कर कमरे में बंदकर दिया। शाखा प्रबंधक द्वारा इसकी सूचना अंबारी चौकी प्रभारी को दी गई।
मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी पीएन यादव ने जालसाज के खिलाफ मुकदमा दर्जकर उसे जेल भेज दिया। पकड़ा गया जालसाज सुधीर चौहान पुत्र रमेश चौहान फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के बेलसिया गांव का निवासी है।