फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Crime is controlled, yet the police campaign will continue

कंट्रोल हुआ क्राइम, फिर भी चलता रहेगा पुलिस का अभियान

Fri, 27 Aug 2021 11:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
Crime is controlled, yet the police campaign will continue
पुलिस लाइन के सभागार समीक्षा बैठक को संबोधित करते एडीजी वाराणसी बृजभूषण। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। पूरे वाराणसी जोन के साथ ही आजमगढ़ जिले में भी क्राइम काफी हद तक कंट्रोल में है। इसके बाद भी पुलिस का अपराधियों के खिलाफ सख्ती का अभियान लगातार जारी रहेगा। उक्त बातें एडीजी जोन वाराणसी बृजभूषण शर्मा ने शुक्रवार को पुलिस लाइन सभागार मीडिया से रूबरू होते हुए कही। वे शुक्रवार को क्राइम समीक्षा के लिए जिले में आए थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष की तुलना में इस साल आजमगढ़ व मऊ जिला ही नहीं बल्कि पूरे जोन में क्राइम की स्थिति काफी कंट्रोल में रहे है। अपराध घटा है और काफी संख्या में अपराधी सलाखों के पीछे भेजे गए है। इसके बाद भी और अधिक सतर्कता बरतने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि पिछले साल हत्या की 41 व लूट की 17 घटनाएं हुई थी। इस बाद हत्या की 28 व लूट की 11 घटनाएं हुई है। उन्होंने कहा कि आजमगढ़ जिले में मई माह में हुए अवैध शराब कांड में 71 अभियुक्तों पर गैंगेस्टर के तहत कार्रवाई की गई और सभी की संपत्ति भी जब्त की गई। इसके साथ ही गोकशी व अन्य अपराधों में लिप्त लोगों की हिस्ट्रीशीट भी खोली जा रही है। ताकि अपराध से अर्जित संपत्ति को जब्त करने की कार्रवाई की जा सके। उन्होंने बताया कि माफिया कुंटू सिंह की लगभग 18 करोड़ से अधिक की संपत्ति जब्त की गई। उन्होंने कहा कि महिला अपराध पर लगाम लगाने के लिए एंटी रोमियों स्क्वायड को सक्रिय रहने का निर्देश दिया गया है। साइबर अपराध पर एडीजी ने कहा कि इस पर लगाम तभी लग सकता है जब लोग जागरूक होंगे। वैसे जिले में साइबर थाना स्थापित है, जहां लोगों की शिकायतों को दर्ज करने के साथ ही निस्तारण भी किया जा रहा है। क्राइम मिटिंग के दौरान डीआईजी अखिलेश कुमार, एसपी सुधीर कुमार सिंह, एसपी मऊ घुले सुशील चंद्रभान, एसपी ग्रामीण सिद्धार्थ, एसपी सिटी पंकज कुमार पांडेय, एसपी यातायात सुधीर कुमार जायसवाल के साथ ही सभी क्षेत्राधिकारी व थाना प्रभारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed