फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Craftsman's plots are given on rent

....तो किराए पर दिए जा रहे है शिल्पकारों को दिए गए प्लाट

Sat, 24 Oct 2020 04:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2020 04:06 PM IST
विज्ञापन
Craftsman's plots are given on rent
निजामाबाद। कस्बा स्थित राजकीय चीनी पात्र उद्योग केंद्र में शिल्पकारों को आवंटित प्लाट किराए पर देकर मुनाफा कमाया जा रहा है। इसकी पोल शुक्रवार को उस समय खुली जब एक प्लाट में रहने वाली महिला की हत्या हो गई। पता चला कि महिला का परिवार प्लाट में किराए पर रहता था। हालांकि बाद में प्लाट स्वामी ने किसी भी प्रकार का किराया लेने से इंकार किया। कहा कि महिला का परिवार दीये बनाने का काम करता था इसलिए यहां रहते थे।
विज्ञापन

निजामाबाद कस्बा स्थित राजकीय उद्योग केंद्र में 148 प्लाट हैं। इसमें 144 प्लाटों को शिल्पकारों को आवंटित किया गया है। इसमें सभी लोग अपना उद्योग चलाते हैं। कुछ उद्योग नहीं चल रहे हैं। ऐसे लोगों को कई बार नोटिस दी जा चुकी है। ओडीओपी के तहत चयनित ब्लैक पॉटरी उद्योग चलाने के लिए आवंटित इन प्लाटों को संचालकों की ओर से दूसरे कार्यों में भी प्रयोग किया जा रहा है। कई लोगों ने अपने प्लाटों का रिहायश के रूप में प्रयोग शुरू कर दिया है। इसके साथ ही इन प्लाटों को किराये पर भी दिया जा रहा है। मेंहनगर थाना क्षेत्र के गौतमनगर बिटकासन गांव निवासी सुरेंद्र प्रजापति की पत्नी सुनीता प्रजापति (32) की शुक्रवार को हत्या हो गई। पता चला कि उसका परिवार राजकीय चीनी पात्र उद्योग केंद्र में किराए के मकान में रहता था। हालांकि बाद में मामला उठने पर बताया गया कि महिला दीये का काम करती थी इसलिए वहां रहती थी। प्लाटों को किराये पर देने के मामले में डीएम डीआईसी प्रवीण मौर्या ने बताया कि 148 प्लॉट में चार खाली है। पिछले दिनों जांच कराई गई थी। तीन से चार लोग ऐसे मिले हैं जिन्होंने अपने प्लाट किराए पर दिए हैं। उनको सोमवार को नोटिस जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

प्लाटों को किराए पर देने की शिकायत मिलने पर पिछले दिनों जांच कराई गई थी। तीन-चार लोगों को जांच में चिह्नित किया गया है। उन लोगों को सोमवार को नोटिस जारी की जाएगी। - प्रवीण मौर्या, जीएम डीआईसी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed