Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Crackdown on dropouts, now every student will be under surveillance

Azamgarh News: ड्रॉप आउट पर शिकंजा, अब हर छात्र पर रहेगी नजर

Tue, 24 Mar 2026 01:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Crackdown on dropouts, now every student will be under surveillance
आजमगढ़। परिषदीय और माध्यमिक विद्यालयों में एक अप्रैल से नया सत्र शुरू हो रहा है। इसमें नामांकन के बाद बीच में पढ़ाई छोड़ने वाले बच्चों (ड्रॉप आउट) पर ज्यादा नजर रहेगी। इसके लिए बेसिक व माध्यमिक शिक्षा विभाग प्रदेश में ट्रैकिंग व्यवस्था लागू करेगा। इसमें किसी भी छात्र के स्कूल से लगातार गायब रहने पर संबंधित अधिकारियों को तुरंत सूचना मिलेगी।
विज्ञापन

यदि कोई छात्र नामांकन के बाद विद्यालय आना बंद करता है या लंबे समय तक अनुपस्थित रहता है, तो इसकी जानकारी प्रधानाध्यापक, ग्राम प्रधान और बीएसए, डीआईओएस तक पहुंच जाएगी। इससे समय रहते छात्रों की पहचान कर उन्हें दोबारा स्कूल से जोड़ने की प्रक्रिया शुरू की जा सकेगी। ट्रैकिंग सिस्टम से चिह्नित छात्रों के घर शिक्षकों की टीम जाएगी और अभिभावकों से संवाद कर स्कूल छोड़ने के कारणों की जांच करेगी। इसका कारण आर्थिक, सामाजिक या अन्य होगा तो शासन की योजनाओं से सहायता उपलब्ध कराई जाएगी ताकि छात्र फिर से पढ़ाई से जुड़ सके।
विज्ञापन

डीआईओएस मनोज कुमार ने बताया कि ड्रॉप आउट बच्चों को चिन्हित करने के लिए ट्रैकिंग व्यवस्था लागू की होने वाली है। इसके लागू होने से नामांकन के बाद स्कूल नहीं जाने वाले छात्रों को चिह्नित करना सरल हो जाएगा। ऐसे बच्चों के अभिभावकों से संपर्क कर उन्हें पुन: विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed