फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   CPI leader arrested for molesting woman

महिला से छेड़खानी के आरोप में भाकपा नेता गए जेल

Mon, 25 May 2020 10:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
CPI leader arrested for molesting woman
अहरौला में छेड़खानी के आरोप में गिरफ्ता भाकपा नेता। - फोटो : AZAMGARH
अहरौला। अहरौला क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य मुबारकपुर गांव निवासी त्रिलोकीनाथ को सोमवार को पुलिस ने महिला से छेड़खानी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। महिला बच्चे की चाह में झाड़फूंक के लिए त्रिलोकीनाथ के घर गई थी। आरोप है कि त्रिलोकीनाथ ने उसे अलग कमरे में ले जाकर छेड़खानी की व इसका वीडियो भी बनाया। पूरे घटनाक्रम का वीडियो त्रिलोकीनाथ के मोबाइल से मिला है।
विज्ञापन

पीड़ित महिला मूल रूप से फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। उसका मायका अहरौला थाना क्षेत्र के एक गांव में है। शादी के कई साल बाद भी कोई संतान नहीं होने से वह इलाज के साथ झाड़फूंक भी करा रही थी। इस दौरान किसी ने सलाह दी कि मुबारकपुर गांव निवासी त्रिलोकी नाथ भी तांत्रिक हैं। उन्हें दिखाएं। इस पर महिला अपने पति के साथ त्रिलोकी से मिली। उसने करीब दो हजार रुपये के पूजन सामग्री के साथ महिला को शनिवार को बुलाया। महिला अपने पति और भाई के साथ त्रिलोकी के यहां पहुंची। वह महिला को एक कमरे में ले गए। पति और भाई बाहर खड़े थे। कमरे का दरवाजा बंद कर त्रिलोकी अश्लील हरकत करने लगे और चोरी से वीडियो भी बनाने लगे। शक होने पर महिला ने शोर मचा दिया, इस पर उसका पति और भाई दोनों अंदर पहुंच गए। उन दोनों ने त्रिलोकीनाथ से उसका मोबाइल छीन लिया। उसमें महिला के अलावा के अलावा कई और अश्लील वीडियो और फोटो भी मिले। घटना की सूचना थाने में दी गई। पुलिस ने त्रिलोकीनाथ को हिरासत में ले लिया। उसके मोबाइल में कई महिलाओं के अश्लील फोटो और वीडियो रिकार्डिंग मिली। प्रभारी निरीक्षक अहरौला संदीप यादव ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपी त्रिलोकी को जेल भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही।
विज्ञापन

--------
त्रिलोकी नाथ हमेशा गरीबों और मजलूमों की लड़ाई लड़ते थे। पुलिस-प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करते थे। इसलिए उनके निशाने पर थे। जो मोबाइल मिला है। उसकी जिलास्तर पर कमेटी बनाकर जांच कराई जाए। दोषी मिलने पर पुलिस अपनी कार्रवाई करेगी। हम पार्टी से निष्काषित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी सचिव भाकपा, खरपत्तू राजभर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed