फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Cow smuggler arrested in Azamgarh police encounter

Azamgarh News: आजमगढ़ में पुलिस और गो-तस्कर के बीच हुई मुठभेड़, बदमाश को लगी गोली; गिरफ्तार

Fri, 17 Oct 2025 03:33 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: प्रगति चंद Updated Fri, 17 Oct 2025 03:33 PM IST
सार

Azamgarh News: आजमगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यहां एक शातिर गो-तस्कर मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया। पुलिस की कार्रवाई में बदमाश को गोली लगी है। 

विज्ञापन
Cow smuggler arrested in Azamgarh police encounter
बदमाश गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ जिले के थाना गंभीरपुर क्षेत्र में बीती रात पुलिस और पशु तस्करों के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें एक कुख्यात गो-तस्कर गोली लगने से घायल हो गया। जवाबी फायरिंग में घायल आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा है। मौके से अवैध तमंचा, मोटरसाइकिल और नकदी बरामद की गई है।

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
मिली जानकारी के अनुसार, बृहस्पतिवार की देर रात गंभीरपुर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि एक अपराधी विषहम तिराहे पर मोटरसाइकिल से किसी वारदात की फिराक में खड़ा है और उसके पास अवैध तमंचा है। सूचना पर थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार मय पुलिस बल मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखते ही आरोपी ने खुद को घिरा देख जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी को कई बार आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी, लेकिन जब वह नहीं माना तो आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की गई। इसमें आरोपी सोनू उर्फ मेराज उर्फ पिंटू पुत्र जान मोहम्मद निवासी बघरवारा मटियारी, थाना सरपतहा, जनपद जौनपुर के दाहिने पैर में गोली लग गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Ghazipur News: सोती रहीं महिलाएं, गहने और नकदी पर हाथ साफ कर गए चोर, नींद खुली तो उड़ गए होश


पुलिस ने घायल आरोपी को पीएचसी मुहम्मदपुर पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल आजमगढ़ रेफर कर दिया। मौके से पुलिस ने एक तमंचा, कारतूस, एक बिना नंबर की मोटरसाइकिल और ₹19,470 नगद बरामद किया है।

एसपी सिटी मधुबन कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी पर जनपद मऊ में गो-तस्करी के कई मामले दर्ज हैं और वह पहले भी जेल जा चुका है। पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed