{"_id":"5fdb68398ebc3e3f755dfd7e","slug":"cow-entered-the-field-and-the-guard-shot","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़: पूर्व सैनिक ने खेत में घुसी गाय को गोली मारी, मौत, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, बंदूक के साथ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़: पूर्व सैनिक ने खेत में घुसी गाय को गोली मारी, मौत, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, बंदूक के साथ गिरफ्तार
Thu, 17 Dec 2020 09:28 PM IST
स्वाधीन तिवारी
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Thu, 17 Dec 2020 09:28 PM IST
विज्ञापन
गाय
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़ जिले के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के देऊपुर कमालपुर गांव में गुरुवार सुबह खेत में घुसकर फसल को नुकसान पहुंचा रही लावारिस गाय को सेवानिवृत्त सैनिक ने गोली मार दी। इससे गाय की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से बंदूक भी बरामद कर ली गई। आरोपी वाराणसी में रेलवे में गार्ड की नौकरी करता है।
विज्ञापन
पूर्व सैनिक चुन्नू लाल के खेत में गुरुवार को एक लावारिस गाय गेहूं की फसल चरने लगी। इससे गुस्साए चुन्नूलाल ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से उसे गोली मार दी। इससे गाय की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने गोवध निवारण अधिनियम और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
घटना में प्रयुक्त बंदूक बरामद कर ली गई है। उधर, पशु चिकित्सा अधिकारी अजमतगढ़ डॉ. डीआर मौर्य ने गाय के शव का पोस्टमार्टम किया। इसके बाद गड्ढा खोदकर उसे दफना दिया गया। गौरतलब है कि क्षेत्र के साथ पूरे जनपद में छुट्टा पशुओं से लोग परेशान हैं। इस समस्या के समाधान के लिए किसान बार-बार अधिकारियों से गुहार लगा रहे हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन