फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Covid care centers, health centers and hospitals to be built at rural level

ग्रामीण स्तर पर बनाए जाएंगे कोविड केयर सेंटर, हैल्थ सेंटर और हॉस्पिटल

Tue, 18 May 2021 10:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 May 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
Covid care centers, health centers and hospitals to be built at rural level
आजमगढ़। ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना का प्रचार रोकने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में कोविड केयर सेंटर, हेल्थ सेंटर और हास्पिटल बनाए जाएंगे। सीएमओ डा. एके मिश्रा ने बताया कि अब ग्रामीण स्तर पर कोविड केयर सेंटर, हेल्थ सेंटर और हास्पिटल बनाने की योजना बनाई जा रही है। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. वाईके राय ने बताया कि वर्तमान में ग्रामीण स्तर पर फ्रंटलाइन वर्कर सर्दी, जुकाम, खांसी, बुखार आदि लक्षण वाले लोगों की स्क्रीनिंग कर रहे हैं। जहां उन्हें मेडिकल किट उपलब्ध कराई जा रही है। किट के साथ दिए जा रहे पर्चे में दवाइयों के सेवन का तरीका व दिन लिखा हुआ है, ताकि लोगों को दवा के सेवन में कोई दिक्कत न हो। लक्षणयुक्त व्यक्ति को कोविड की जांच के लिए प्रेरित किया जा रहा है। साथ ही नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जांच भी करायी जा रही है। वहीं ग्रामीण स्तर पर बनाए जाने वाले इन केंद्रों की रूपरेखा तैयार कर ली गई है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के दिशा निर्देशों के अनुसार कोविड केयर सेंटर 30 बेड का होगा, जहां पर बिना लक्षण और हल्के लक्षण वाले कोविड मरीजों को उपचाराधीन रखा जाएगा। यह एक तरह का आइसोलेशन वार्ड होगा, जिन गांव के घरों में आइसोलाशन की व्यवस्था नहीं होगी, उन मरीजों को यहां रखा जाएगा। यहां उपचाराधीन लोगों की सांस संबंधी समस्या और ऑक्सीजन स्तर की निरंतर मानीटरिंग की जाएगी। यह केंद्र स्कूल, कम्यूनिटी हाल, विवाह गृह, पंचायत भवन आदि जगह पर बनाया जाएगा, जहां हवा के आवागमन, स्वच्छता और स्वच्छ शौचालय आदि की व्यवस्था हो। इन कोविड केयर सेंटरों पर 24 घंटे पर्याप्त ऑक्सीजन उपलब्धता के साथ एक बेसिक लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस भी होनी चाहिए। जिससे कि आवश्यकता पड़ने पर गंभीर मरीजों को उचित उपचार के लिए किसी दूसरे उच्च स्वास्थ्य केंद्र पर रिफ़र के लिए प्रयोग में लाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed