फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Court hearing held even after Mukhtar Ansari's death

Azamgarh News: मुख्तार अंसारी की मौत के बाद भी कोर्ट में हुई सुनवाई

Tue, 02 Apr 2024 01:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Apr 2024 01:26 AM IST
विज्ञापन
Court hearing held even after Mukhtar Ansari's death
माफिया मुख्तार अंसारी की मौत के बाद भी एमपी-एमएलए कोर्ट के न्यायाधीश ओम प्रकाश वर्मा की अदालत में मजदूर हत्याकांड के मामले में सोमवार को सुनवाई हुई। मामले में मंगलवार को फिर सुनवाई होगी। न्यायालय ने कहा कि जब तक बांदा जेल अधीक्षक खुद आकर मुख्तार की मौत की रिपोर्ट नहीं देते हैं, तब तक सुनवाई चलती रहेगी।
विज्ञापन




तरवां थाना क्षेत्र के ऐराकला में सड़क के ठेके के विवाद को लेकर ठेकेदार पर फायरिंग के मामले में माफिया मुख्तार अंसारी नामजद है। इस घटना में ठेकेदार तो बाल-बाल बच गया था लेकिन दो मजदूर घायल हो गए थे। इसमें एक की इलाज के दौरान वाराणसी में मौत हो गई थी। इस मामले में ठेकेदार ने तरवां थाने में माफिया मुख्तार अंसारी के साथ ही उसके अन्य साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन




पुलिस ने विवेचना कर मामले में कुल 12 लोगों के खिलाफ आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया था। यह मामला एमपी-एमएलए कोर्ट के न्यायाधीश ओम प्रकाश वर्मा की अदालत में विचाराधीन है। इस मामले में सोमवार को विशेष लोक अभियोजक राधेश्याम मालवीय ने अदालत में प्रार्थना पत्र दिया कि मुख्तार अंसारी की मौत हो गई है। बांदा जेल अधीक्षक ने मजदूर हत्याकांड से संबंधित गैंगस्टर के मामले में आख्या भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed