फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Couple attacked, FIR lodged against three people

Azamgarh News: दंपती पर हमला, तीन के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Tue, 06 May 2025 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 May 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Couple attacked, FIR lodged against three people
आजमगढ़। शहर कोतवाली क्षेत्र के हाफिजपुर में चाय-बिस्कुट की दुकान चलाने वाली आरती राय और उनके पति चंदन राय पर चार मई की रात 12.10 बजे तीन लोगों ने हमला कर दिया। पीड़िता ने सुजीत सिंह उर्फ भकोले, उनके भाई अजीत सिंह और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

आरती ने शिकायती पत्र के माध्यम से बताया कि आरोपी सुजीत पहले भी शराब पीने को लेकर गाली-गलौज कर चुका है। एक मई को अजीत ने दुकान में घुसकर मारपीट की थी। ताजा घटना में आरोपियों ने गाड़ी से आकर दुकान का पर्दा फाड़ दिया। घर में घुसकर दंपती को पीटा और सुजीत ने असलहा दिखाकर परिवार को खत्म करने की धमकी दी। सूचना पर ससुर राजेंद्र राय, जेठ भवानी प्रसाद राय, देवर मनीष राय और ननद मौके पर पहुंचे। आरती ने 112 पर कॉल किया। कोतवाली प्रभारी शशि मौली पांडेय ने बताया कि महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed