{"_id":"6009c4708ebc3e334036a021","slug":"corona-vaccine-will-be-installed-today-at-28-booths-in-15-centers-azamgarh-news-vns5704678162","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे चरण का टीकाकरण आज, 2800 लोगों का होगा टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे चरण का टीकाकरण आज, 2800 लोगों का होगा टीकाकरण
विज्ञापन
आजमगढ़। जिले में शुक्रवार को कोरोना का टीका लगाया जाएगा। इस बार केंद्रों के साथ ही बूथों की संख्या बढ़ा दी गई है। जिले के 15 केंद्रों के 28 बूथों पर कुल 2800 लोगों के टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग ने अलग-अलग वाहनों से सभी निर्धारित केंद्रों पर कोरोना वैक्सीन पहुंचवा दिया। शुक्रवार की सुबह 9 बजे से शाम पांच बजे तक टीकाकरण होगा।
कोरोना टीकाकरण अभियान की शुरूआत 16 जनवरी से ही हो चुकी है। पहले चरण के तहत जिले में चार केंद्रों पर टीकाकरण का कार्य संपन्न कराया गया था। 400 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य था लेकिन 293 लोगों ने टीका लगवाया था। पहले चरण के दौरान टीकाकरण कराने वाले किसी भी व्यक्ति को कोई परेशानी नहीं हुई। सीएमओ डॉ. एके मिश्रा ने बताया कि दूसरे चरण के टीकाकरण के दौरान प्रत्येक बूथ पर 100-100 लोगों का ही टीकाकरण होगा। संबंधित केंद्र पर टीकाकरण के लिए जिन 100 लोगों के नाम चिह्नित किए गए हैं। यदि कोई टीकाकरण के लिए नहीं पहुंचा तो उसके स्थान पर उन लोगों का टीकाकरण किया जा सकता है, जिनका नाम सूची में नहीं है। सीएमओ ने बताया कि टीकाकरण अभियान को तेज करने के उद्देश्य से पूर्व के चार केंद्रों के अलावा 11 और केंद्र बनाए गए हैं। कुल 28 बूथ बना कर 28 टीमें तैनात की गई हैं। बूथों पर सुबह नौ से शाम पांच बजे तक टीकाकरण किया जाएगा। बृहस्पतिवार को सीएमओ की देखरेख में वैक्सीन जिला अस्पताल स्थित कोविड भवन से सभी संबंधित केंद्रों को भेज दी गई जो केंद्रों के आईएलआर में सुरक्षित रखी गई है। टीकाकरण को लेकर तैयारियों की समीक्षा भी गई। इसमें जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. संजय कुमार, एसीएमओ डॉ. एके सिंह, कोल्डचेन मैनेजर पूनम शुक्ला, यूनिसेफ के प्रवेश मिश्रा, गुफरान शामिल रहे।