फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Corona should not reach government offices so now online hearing

कलेक्ट्रेट और सरकारी कार्यालयों तक न पहुंचे कोरोना इसलिए अब होगी ऑनलाइन सुनवाई

Thu, 16 Jul 2020 06:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2020 06:21 PM IST
विज्ञापन
Corona should not reach government offices so now online hearing
आजमगढ़। कोरोना संक्रमण के दौरान अधिकारियों के यहां आने वाले फरियादियों की फरियाद को सुनने के लिए व्यवस्थाओं को हाईटेक करने का कार्य शुुरू कर दिया गया है। कलेक्ट्रेट और कमिश्नरी परिसर में हाईटेक जन सुनवाई कक्ष का निर्माण किया गया है। यहां कंप्यूटर के सामने बैठकर फरियादी सीधे अधिकारियों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बात कर सकेगा। अधिकारी उनकी बातों को सुनने के बाद निस्तारण कर सकेंगे।
विज्ञापन

सरकारी कार्यालयों में भी कोरोना के संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। इसे देखते हुए डीएम ने कलेक्ट्रेट परिसर में एक नई व्यवस्था लागू की है। इसके लिए कलेक्ट्रेट के भूमितल पर जनसुनवाई के लिए एक केबिन तैैयार किया गया है। जहां से फरियादी ऑनलाइन अपनी समस्या से अधिकारी को अवगत करा सकेंगे। केबिन में कंप्यूटरलगाया गया है जिसे डीएम, एडीएम प्रशासन, एडीएम वित्त एवं राजस्व और सीआरओ के कार्यालय से जोड़ा गया है। अब अगर किसी फरियादी को इनमें से किसी भी अधिकारी को प्रार्थना पत्र देना है तो उसे उनके कार्यालय तक नहीं जाना होगा। वह यहीं बैठकर संबंधित अधिकारी से सीधे वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये अपनी बात बताएगा। वह यहीं पर अपना प्रार्थना पत्र देगा और संबंधित अधिकारी उसकी बातों को सुनने के बाद उसकी समस्या का समाधान करेंगे। यही व्यवस्था कमिश्नरी कार्यालय में भी लागू की गई है।
विज्ञापन

वर्तमान में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में अगर कलेक्ट्रेट कार्यालय बंद होता है जिले की पूरी व्यवस्था ही चरमरा जाएगी। जिसे देखते हुए इस व्यवस्था को लागू किया गया है। इसके तहत जन सुनवाई का कार्य सुबह 10 से 12 बजे तक चलेगा। - राजेश कुमार, डीएम।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed